मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की अध्यक्षता में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ जिला योजना तथा अन्य विकास कार्यो के संबंध में समीक्षा बैठक की गयी आयोजित

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 9, 2022 4:39 अपराह्न
पौड़ी : कैबिनेट मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री चंदन राम दास की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ जिला योजना तथा अन्य विकास कार्यो के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। कैबिनेट मंत्री चन्दनराम दास ने सभी विभागीय अधिकारियों से जिला योजना व अन्य विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि सभी विभाग गुणवत्ता के साथ अपने कार्यो की प्रगति बढ़ाएं।
उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि जिला योजना के अंतर्गत विभिन्न विभागों को स्वीकृत की गयी समस्त धनराशि अवमुक्त करें तथा सभी विभागों से अपेक्षित प्रगति हासिल करवायें। उन्होंने बड़ी परियोजना से जुडे विभागों को निर्देशित किया कि वे बजट की खर्च प्रगति में विशेष तेजी दिखाते हुए आगामी 15 दिसम्बर तक विकास कार्यो की अपेक्षित प्रगति सुधारें तथा शेष विभाग भी 31 दिसम्बर तक अपने विकास कार्यो की प्रगति में व्यापक सुधार लायें।
उन्होंने जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्यो को पूरा करने के लिए संबंधित कार्यो की डीपीआर बनाते हुए कार्य करने को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने पेयजल विभाग को निर्देशित किया कि पंपिंग योजनाओं का कार्य तथा जहां पाईप लिकेज हैं वहां तत्काल सुधारीकरण का कार्य पूर्ण करें। उन्होंने पेयजल व विद्युत विभाग को पेयजल आपूर्ति के लिए समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने कृषि व उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि लोगों को स्वरोजगार के प्रति जागरूक करें तथा उन्हें योजनाओं से लाभाविंत करें। जिससे वह अपने ही क्षेत्र में स्वरोजगार कर अपनी आर्थिकी मजबूत बना सकेंगे।
कैबिनेट मंत्री चन्दनराम दास ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, लोनिवि, विद्युत सहित अन्य विभागों को जनसुविधाजनक कार्यो में विशेष सतर्कता से कार्य करने को कहा। उन्होंने विकास कार्यो की नियमित निगरानी करने, कृषि-उद्यान के साथ-साथ डेयरी, मत्स्य पालन, मौन पालन, मूर्गी पालन व अन्य कृषि सहायक कार्यो को भी बेहतर प्लान के साथ क्रियान्वयन करने के निर्देश दिये। कैबिनेट मंत्री चन्दनराम दास ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सड़कों को गड्डा मुक्त करने तथा जोखिम सड़क मार्गो पर आवश्यतानुसार सुरक्षात्मक कार्य करने को निर्देशित किया। साथ ही बिना फिटनेस के किसी भी दशा में वाहनों का संचालन न करने के निर्देश भी दिये।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में कैबिनेट मंत्री चन्दनराम दास द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन करते हुए विकास कार्यो में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि जो कार्य प्रगति पर हैं उन्हें समय से पूर्ण करें। जिससे आम जनमानस को उसका लाभ समय पर मिल सकेगा। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्षा शान्ति देवी, दायित्वधारी मंत्री राजेन्द्र अन्थवाल, स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, नगर पलिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे, अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, डीएफओ मुकेश कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए संजीव कुमार रॉय, जिला विकास अधिकारी पुष्पेेद्र सिंह चौहान सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट ने “स्टॉप टीयर्स” के माध्यम से जीआईसी देलचौरी को दिए कंप्यूटर
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने सुनीं आमजन की समस्याएं, शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए दिए सख्त निर्देश, EE जल संस्थान से स्पष्टीकरण तलब
  • राजकीय संप्रेषण गृह गडोली में पेयजल पाइपलाइन कार्य आरंभ, समिति ने डीएम स्वाति एस. भदौरिया का किया धन्यवाद
  • दिव्यांगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर योजनाओं से करें लाभान्वित – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में कई भवन सील, निर्मल बाग और हरिद्वार रोड क्षेत्र में सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी
  • एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में नशा तस्करों पर कड़ा प्रभार, ANTF व थाना मुनी की रेती पुलिस ने 01 किलो 200 ग्राम चरस के साथ 02 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में राज्य आपदा मोचन निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि मद के अन्तर्गत प्राप्त प्रस्तावों के अनुमोदन के लिए राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बाह्य सहायतित योजनाओं के लिए आगामी वर्षों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल
  • सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में – चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.