रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री ने सुनी विभिन्न जिलों से पहुंचे 75 लोगों की समस्याये

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 7, 2022 11:49 अपराह्न
बिहार ब्यूरो 

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 4 देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए। ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 75 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए। आज जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन विभाग, गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, निगरानी विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, निर्वाचन विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग एवं संसदीय कार्य विभाग से संबंधित मामलों पर सुनवाई हुयी। ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मधेपुरा जिला से आए एक फरियादी ने मुख्यमंत्री से फरियाद करते हुए कहा कि मेरी कुछ जमीन मेरे पड़ोसी जबरदस्ती कब्जा कर लिए हैं और उस पर मुझे अपना कृषि कार्य नहीं करने दे रहे हैं। मेरे पक्ष में फैसला आने के बाद भी उसको मानने से वे लोग इंकार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

मधेपुरा जिला से आये एक अन्य फरियादी ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरे पिता को ग्राम पंचायत के न्याय मित्र ने घर पर चाय पिलाने के बहाने बुलाकर पीट पीटकर उनकी हत्या कर दी। थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी दबंग अपराधी गिरफ्तार नहीं हो सका है और मुझे भी जान से मारने की धमकी दे रहा है। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अररिया जिला से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरे पुश्तैनी जमीन को दबंग लोगों के द्वारा जबरन कब्जा किया गया है। इसकी शिकायत वरीय अधिकारियों से भी की गयी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुयी है। मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अररिया जिला से आए एक अन्य व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरे पिताजी के नाम पर जो जमीन है, उस पर गांव के एक दबंग ने जबरदस्ती अपना मकान बना लिया है। मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

वैशाली जिला से आयी एक महिला ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरी डॉक्टर बेटी की हत्या हो गई है। हत्या के एक साल गुजर जाने के बाद भी मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो रही है बल्कि मुझे ही आरोपी द्वारा धमकाया जाता है और केस करके फंसाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को जांचोपरांत उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वैशाली से आए एक अन्य फरियादी ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि रेलवे लाइन के दोहरीकरण के लिये मेरी जमीन का अधिग्रहण किया गया है लेकिन अब तक सरकारी मुआवजा नहीं मिल पाया है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

मुंगेर जिला से आए एक फरियादी ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरी बहन की हत्या कर दी गई है। मामले में तीन आरोपी फरार है जिन्हें अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। भागलपुर जिला से आयी एक महिला ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरे निजी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है. इसकी शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को उचित कार्रवाई का निर्देश दिया । भागलपुर जिला से आयी एक अन्य महिला फरियादी ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरी बेटी की दहेज के कारण हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हत्यारे अब हमें लगातार धमका रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

खगड़िया जिला से आए एक फरियादी ने कहा कि अपनी जमीन पर कर्ज लेकर हमने मकान बनाया लेकिन दबंग लोग आए दिन रंगदारी मांगते रहते हैं। रंगदारी नहीं देने मारपीट की घटना को अंजाम देते हैं। मुख्यमंत्री ने मामले में पुलिस महानिदेशक को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। खगड़िया से आए एक अन्य फरियादी ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरे निजी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है। अपने ही जमीन को पाने के लिए हम दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जमुई जिला से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरे पिता जी का 20 माह पहले अपहरण हो गया था। उनका अपहरण करने के बाद उनके मकान का रजिस्ट्री भी करवा लिया है और उन्हें कहीं भगा दिया है। हमलोगों को घर से निकाल दिया गया है। आज तक मेरे पिताजी का कुछ भी पता नहीं चल सका है। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

औरंगाबाद जिला से आये एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुये कहा कि सरकारी कच्ची सड़क जो आम रास्ता है उसे अतिक्रमित कर लिया गया है। हमलोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। वहीं मधुबनी जिला से आये एक व्यक्ति ने उनकी जमीन की दाखिल-खारिज नहीं किये जाने की शिकायत की है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में वित्त, वाणिज्य कर सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता, खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ० रामानंद यादव, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री श्री सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी पुलिस महानिदेशक श्री एस०के० सिंघल, संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव / प्रधान सचिव / सचिव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री मानवजीत सिंह ढिल्लो उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
  • स्वच्छता में हाईटेक हो रही रुद्रप्रयाग नगर पालिका, 50 सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही निगरानी
  • नगर निगम परिवार की एकता सर्वोपरि, आपसी संवाद से होगा हर मतभेद का समाधान – महापौर सौरभ थपलियाल
  • कांवड़ यात्रा में ईंधन और गैस आपूर्ति नहीं होगी बाधित, 24 घंटे खुले रहेंगे पेट्रोल पंप
  • धामी सरकार की योजनाओं से बदली तस्वीर, सेब-कीवी की बागवानी से हर सीजन में 4 लाख तक की अतिरिक्त आय, पौड़ी के दीनदयाल बिष्ट बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • देवीथात का गोठी मेला : लोकआस्था, देव परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अनुपम संगम
  • आयुर्वेदिक उपचार से मुखपाक पीड़िता को मिली राहत, बौराड़ी जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पंचकर्म, योग और औषधियों के समन्वित उपचार से एक माह में सुधार; विशेषज्ञों ने समय पर परामर्श लेने की दी सलाह
  • ‎वीबीजी राम-जी से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने ग्राम सैंजी में स्वीट कॉर्न की फसल का किया निरीक्षण, घेरबाड़ और मक्का थ्रेशर उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने की डायट की कार्ययोजना की समीक्षा, प्रशिक्षण के शैक्षणिक प्रभाव का मूल्यांकन करने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.