गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार : भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय की फ्रेशर पार्टी में किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 6, 2022 11:55 पूर्वाह्न
कोटद्वार : भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय कोटद्वार में फ्रेशर पार्टी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन। भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में ‘परिचय…..ए स्टेप’ फ्रेशर पार्टी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पितकर विवि के प्रतिकुलपति प्रो. एके सिंह, डीन प्रो. पीएस राणा व सहाकुलसचिव अरुण कुमार खन्तवाल द्वारा किया गया। तत्पश्चात सरस्वती वंदना, रैंप वाक, नूतन छात्र परिचय व विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा। प्रतिकुलपति प्रो. एके सिंह ने कहा कि फ्रेशर जहां अपने सीनियर से सीखते हैं वहीं इस तरह के कार्यक्रम से उनमें मंच पर आने का आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया व कार्यक्रम के सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय के डीन प्रो. पीएस राणा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया व कार्यक्रम की सफलता हेतु बधाई दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि फ्रेशर पार्टी का कालेज में बहुत ही महत्व होता है जिसमें बड़ी कक्षा के छात्र अपनी छोटी कक्षा के छात्रों का स्वागत करते हैं व उनको अपने संस्थान व पाठ्यक्रम के बारे में बताते हैं जो उनके लिए प्रेरणा का कार्य भी करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यह परम्परा सतत् चलनी चाहिए जोकि हमें शैक्षिक कर्तव्य बोध कराती है। मंच का संचालन रुचि उनियाल द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में कविता चौहान व पूर्वी गर्ग में थे। सांस्कृतिक समिति के संयोजक गुरुजंत सिंह व सह संयोजक ज्ञानेन्द्र सिंह ने प्रतिभागियों का धन्यवाद दिया।
अतिथि अमित नेगी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। कार्यक्रम के अन्त में प्रति कुलपति, डीन व अतिथि द्वारा छात्र-छात्राओं को मिस्टर फ्रेशर- मनमोहन (बीकॉम), मिस फ्रेशर -तनिष्का (बीसीए) मिस्टर स्पार्क -रोहन (बीफार्मा) मिस स्पार्क- अदिति (एमबीए) का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में कुबेर जलाल, दीपक सुयाल, डॉ. के. सर्वानन्, ज्ञानेन्द्र, शशि, राहुल, प्रदीप, सुरभि, ब्रिजेश, धीरेन्द्र, हर्षित, मुकेश, विकास पाल, विकास कुमार, रवीन्द्र, नितिन, राहुल, अमृता, मोनिका,साक्षी, शिखा,मिलन, रिचा,श्वेता, ज्योति, तरू, शालिनी, कुसुम, रूपाली, हेमन्त, सुभाष आदि मौजूद रहे। भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह व सह-चेयरपर्सन डॉ. आशा सिंह ने सभी नवीन छात्र-छात्राओं को बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
  • उत्तराखण्ड में पहली बार फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 15 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
  • किसान आयोग उपाध्यक्ष ने 20 हजार लीटर क्षमता वाली दुग्धशाला का किया निरीक्षण
  • एक्टिंग की चमक छोड़ी, पकड़ी राधा नाम की ओट: टीवी एक्ट्रेस एना जयसिंघानी अब वृंदावन में बनीं साध्वी
  • योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पर विशेषज्ञों ने खोले ज्ञान के नए आयाम, भारतीय चिकित्सा परिषद की कार्यशाला में विद्यार्थियों को कराया आसन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास
  • NEP 2020 पर दो कुलपतियों ने रखी उच्च शिक्षा की तस्वीर, प्रो. एस.पी. बंसल और प्रो. ए.के. महाजन ने शैक्षणिक नेतृत्व, सुशासन व संस्थागत विकास पर दिए व्याख्यान
  • ‘शोध की आधारभूत अवधारणाएं’ समझने से मजबूत होगी अनुसंधान की नींव – कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन
  • उत्तराखंड में फिल्म संस्कृति को नई पहचान, पहली बार फिल्म पुरस्कारों का आयोजन, फिल्मों, कलाकारों और तकनीकी प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान
  • नंदा से मिले धर्मभाई लाटू, छलछला उठीं आंखें
  • ग्रामीणों ने सड़क खोदी तो खुली सरकार के विकास की पोल – भाकपा माले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.