गुरूवार, अप्रैल 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नालंदा में गुरुनानक देव जी महाराज के 554 वें प्रकाश पर्व में शामिल हुए सीएम नीतीश कुमार

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 5, 2022 7:26 अपराह्न
बिहार ब्यूरो 

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नालंदा जिला के राजगीर के शीतलकुंड गुरुद्वारा में आयोजित गुरुनानक देव जी महाराज के 554 वें प्रकाश पर्व में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने शीतलकुंड गुरुद्वारा में मत्था टेककर राज्य के सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को आयोजकों ने शिरोपा, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया और मुख्यमंत्री की उपस्थिति एवं उनके सहयोग के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शीतलकुंड गुरुद्वारा परिसर में नवनिर्मित ‘गुरुनानक निवास’ अतिथिशाला का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने अतिथिशाला का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने वहाँ चलाये जा रहे लंगर का भी मुआयना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वाहे गुरुजी का खालसा वाहे गुरुजी की फतेह के उद्घोष के साथ अपना संबोधन शुरू किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी महाराज के 554 वें प्रकाश पर्व में आए हुए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हैं। बहुत खुशी की बात है कि आज राजगीर में गुरु नानक देव जी महाराज का 554वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। राजगीर पौराणिक जगह है। गुरु नानक देव जी महाराज ने उदासी यात्रा की शुरुआत की थी जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण किया था। इस दौरान वे राजगीर भी आए थे और यहां रुके थे। राजगीर का राजगीर कुंड गर्म पानी के लिए भी प्रसिद्ध है। लोगों ने गुरु नानक देव जी से आग्रह किया कि यहां पर एक शीतल कुंड भी होना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि गुरु नानक देव जी ने अपने पैरों से वहां की जमीन को दबाया और शीतल कुंड बन गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम बचपन से राजगीर आते रहे हैं। वर्ष 2009 में हम यहां सात दिन रुके थे और राजगीर में विभिन्न चीजों के निर्माण और विकास के लिए योजना बनाई थी जिस पर काम किया गया। शीतल कुंड को भी हमने देखा था और इसको भी विकसित करने का निर्णय लिया था । शीतल कुंड गुरुद्वारा को भी अच्छे से बनाया गया है और यहां परिसर को भी विकसित किया गया है। राजगीर में जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन केंद्र का निर्माण कार्य किया था उन्होंने ही गुरुद्वारा को विकसित किया है और अतिथिशाला का भी निर्माण किया है। वर्ष 2017 में सर्वशदानी दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 350वां प्रकाश पर्व पटना साहिब में मनाया गया था। उस समय श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए बेहतर तैयारी की गई थी। उन्होंने कहा कि शीतलकुंड गुरु नानक देव महाराज जी गुरुद्वारा को ठीक करवाया गया। वर्ष 2019 में ही इसका शिलान्यास करवाया गया था और अब यह बनकर तैयार हो गया है। सभी अतिथियों के ठहरने के लिए अतिथिशाला का भी निर्माण हो गया है। यह परिसर सुंदर और भव्य हो गया है। सिख श्रद्धालु पटना साहिब भी आते हैं और राजगीर भी आते हैं। मुझे यहां आकर आज बहुत खुशी हुई है। गुरु नानक देव जी महाराज के 554 वें प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए पटना से राजगीर आनेवाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर आवागमन की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगीर अनेक धर्मों का स्थल है। यह सबसे पुराना स्थल है जो राजगृह के रूप में प्रसिद्ध रहा है। अब इसे राजगीर बोलते हैं। यहां पर सभी की सुरक्षा और सुविधा का ख्याल रखा गया है। राजगीर में पंच पहाड़ है जहां वृक्षारोपण कराया गया है। बहुत जल्द ही राजगीर में गंगाजल शुद्ध पेयजल के रूप में यहां के लोगों और संस्थानों को उपलब्ध होगा । बोधगया और गया में भी गंगाजल शुद्ध पेयजल के रूप में लोगों को मिलेगा। उसपर भी काम तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को जानकारी मिलनी चाहिए कि गरीब राज्य होते हुए भी बिहार में कितना काम हो रहा है। इनसब कामों की चर्चा होगी तो लोग इसे जानेंगे। यहां आने के लिए आप सब का अभिनंदन करता हूं।

कार्यक्रम में गुरुनानक निष्काम सेवा जत्था, बर्मिंघम (यू०के०) के भाई मोहिन्दर सिंह जी, तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोढ़ी जी, तख्त श्री हरमंदिर जी, पटना साहिब के महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह जी, तख्त श्री हरमंदिर जी, पटना साहिब के सचिव सरदार हरबंश सिंह जी, तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के सदस्य सरदार लखविन्दर सिंह जी, तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के सदस्य सरदार गोविन्द सिंह लोगोंवाल जी, तख्त श्री हरमंदिर जी, पटना साहिब के सदस्य सरदार गुरविन्दर सिंह जी, तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के सदस्य सरदार मोहिन्दर पाल सिंह ढिल्लो जी, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार, विधायक श्री कौशल किशोर विधायक श्री कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, पूर्व विधायक ई० सुनील कुमार, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश राठी, नालंदा जिला के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर नालंदा के पुलिस अधीक्षक श्री अशोक मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम, सीमाओं से परे तैयारी, अन्य राज्यों में पहुंचकर मजबूत हो रहा चारधाम यात्रा का हेल्थ नेटवर्क
  • सीवरेज कार्यों के लिए शहर में खोदी गई सड़कों को जून तक कर लिया जाए पूर्ण – मदन कौशिक
  • अपर रोड, मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का डीएम मयूर दीक्षित एवं एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण
  • कुंभ मेला 2027 को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा
  • कोटद्वार : शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
  • विदेशी ऑटो-पेमेंट पर 24 घंटे पहले अलर्ट, RBI ने बदले ई-मेंडेट नियम
  • केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष
  • तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले
  • उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर : इन राज्यों में पारा 40°C पार, दिल्ली समेत 10 राज्यों में हीटवेव अलर्ट
  • बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुई शंकराचार्य की गद्दी व गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.