रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में 22वें राज्य स्थापना दिवस समारोह आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में हुईं बैठक आयोजित

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 2, 2022 4:36 अपराह्न
हरिद्वार : जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में 22वें राज्य स्थापना दिवस समारोह आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुईं।  बैठक में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पीएल शाह ने जिलाधिकारी को 22वें राज्य स्थापना दिवस समारोह मनाये जाने के सम्बन्ध में विवरण प्रस्तुत किया। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 07 से 10 नवम्बर,2022 तक जनपद के मुख्य राजकीय भवनों एवं चौराहों को एल0ई0डी0 बल्बों के माध्यम से प्रकाशमान किया जायेगा। उन्होंने निर्देश दिये कि आगामी 09 नवम्बर,2022 को विभिन्न विभागों, स्कूलों तथा कॉलेजों की ऋषिकुल मैदान से भीमगौड़ा तक विकासपरक झांकियां निकाली जायेंगी।
जिलाधिकारी ने बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर ’’राज्य गठन से अब तक उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लाभ’’ एवं ’’विभिन्न क्षेत्रों में उत्तराखण्ड के विकास की सम्भावनायें’’ विषय पर स्कूलों में निबन्ध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाये तथा छात्र/छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किये जायें। उन्होंने खेल विभाग के अधिकारियों से कहा कि विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत 06 नवम्बर से रोशनाबाद स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाये।
डीएम विनय शंकर पाण्डेय ने अधिकारियों को राज्य स्थापना के सन्दर्भ में ये भी निर्देश दिये कि विशेष स्वच्छता अभियान के तहत 09 नवम्बर,2022 को रोड़ीबेलवाला तथा मलिन बस्तियों में स्वच्छता अभियान चलाया जाये। उन्होंने कहा कि दिनांक 07 से 11 नवम्बर,2022 तक ऋषिकुल जम्बू साइट में बोस्टर डोज टीकाकरण का अभियान चलाया जायेगा, रूड़की में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया जायेगा तथा दिनांक 09 नवम्बर,2022 को जनपद के सभी ब्लाकों में दिव्यांगों को कृत्रिम अंगों का वितरण किया जायेगा। बैठक में यह भी तय हुआ कि दिनांक 11 नवम्बर,2022 को प्रशासन तथा पुलिस के बीच 20-20 क्रिकेट मैत्री मैच का आयोजन प्रातः 09 बजे से दोपहर 01 बजे तक किया जाये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चौहान, ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह, एमएनए दयानन्द सरस्वती, नगर मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कुमार खगेन्द्र, सचिव रेडक्रास डॉ. नरेश चौधरी, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा, आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा कैन्तुरा, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी मुकेश कुमार भट्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल, बीडीओ भगवानपुर जयेन्द्र भारद्वाज, बीडीओ रूड़की एसपी थपलियाल, स0न0आयु0न0नि0 रूड़की एस0पी0 गुप्ता, उप क्रीड़ाधिकारी प्रदीप कुमार, तहसीलदार भगवानपुर गिरीश चन्द्र त्रिपाठी, सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुगालते में राष्ट्रीय दल, यूकेडी की वापसी ने बढ़ाई चिंता
  • रेडक्रॉस ने आपदा प्रभावित 10 परिवारों को बांटी राहत सामग्री
  • कोटद्वार : मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना में दीपिका ने जनपद में किया टॉप, श्रुति ने जीता कांस्य पदक
  • सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति का शव दो किलोमीटर दूर मिला, SDRF ने चलाया सर्च अभियान
  • सोनगाड के पास ब्रेक फेल होने से टेंपो ट्रेवल्स पलटा, 17 यात्री थे सवार
  • पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लाठी-डंडों से पीटा
  • आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा विस्तृत सर्वेक्षण
  • पहाड़ की बेटियों के हुनर को मिला बाजार, श्री तिमली हैंडलूम्स बन रहा महिला सशक्तिकरण की मिसाल
  • मुख्यमंत्री धामी ने सुनी नई पीढ़ी की आवाज, 3 लाख विद्यार्थियों से संवाद कर पूछा-कैसा हो आपके सपनों का उत्तराखंड
  • श्रमिकों की सुविधा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – डीएम गौरव कुमार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.