मंगलवार, मई 13, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, UKPSC ने वन आरक्षी के 894 रिक्त पदों पर किये ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 22, 2022 12:39 पूर्वाह्न

हरिद्वार : उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने (UKPSC) ने वन विभाग के अंतर्गत वन आरक्षी (forest guard) के 894 रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इन पदों के लिए 11 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

वन आरक्षी पदों का विवरण

कुल 894 पदों में से 164 पद अनुसूचित जाति (SC), 37 पद अनुसूचित जनजाति (ST), 126 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 94 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और 473 पद सामान्य वर्ग के लिए हैं। वहीं इनमें से 18 पद उत्तराखंड के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों के लिए क्षैतिज आरक्षण, 45 पद उत्तराखंड के पूर्व सैनिक, 24 पद उत्तराखंड के अनाथ और 268 पद महिला वर्ग के लिए क्षैतिज आरक्षण के लिए हैं।

वन आरक्षी पद के लिए शैक्षिक योग्यता एवं उम्र सीमा

इन पदों के लिए मान्यता प्राप्त विद्यालय से इंटरमीडिएट पास अनिवार्य है। वहीं न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 1 जुलाई 2022 को की जाएगी। वहीं इन पदों के लिए पूर्व में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आयु सीमा में एक साल की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इसके अलावा आरक्षित श्रेणियों में एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 साल की छूट मिलेगी।

वन आरक्षी पद के लिए शारीरिक योग्यता

पुरुषों की न्यूनतम ऊंचाई 163 सेंटीमीटर और महिलाओं के लिए 150 सेंटीमीटर अनिवार्य है। हालांकि अनुसूचित जनजाति, गोरखा, नेपाली, गढ़वाली कुमाऊनी आदि अभ्यर्थियों के लिए इसमें छूट मिलेगी। इस श्रेणी के पुरुष वर्ग के लिए न्यूनतम ऊंचाई 152 सेंटीमीटर और महिलाओं के लिए 145 सेंटीमीटर अनिवार्य है। वहीं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 5 सेंटीमीटर सीना फुलाना अनिवार्य होगा।

वन आरक्षी पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा

  • पुरुषों के लिए 4 घंटे में 25 किलोमीटर की दौड़ अनिवार्य है, जबकि महिलाओं के लिए 4 घंटे में 14 किलोमीटर की दौड़ अनिवार्य है।

वन आरक्षी पद के लिए लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम

इन पदों के लिए 100 अंको की वस्तुनिष्ठ प्रकार (objective type) की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इनमें सामान्य हिंदी 20 अंकों की, सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन के 40 प्रश्न और उत्तराखंड से संबंधित विविध जानकारियां के 40 प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा जबकि, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।

यहां देखें वन आरक्षी पद के लिए विस्तृत जानकारी

Forest_Guard_Advertisement_2022

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/04/VIDEO-03-Years.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बाॅलीवुड गायक दर्शन रावल की गायिका का चला जादू
  • “धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के तहत समग्र विकास की ओर बढ़ते सशक्त कदम, 15 जून से 30 जून तक बागेश्वर में विशेष सेवा वितरण शिविर
  • जेनिथ फेस्ट 2025 के दूसरे दिन श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पाॅडवाज़ ने बहाई उत्तराखण्डी लोक संस्कृति की बयार, देशभक्ति के गीतों पर झूमे छात्र-छात्राएं
  • उत्तराखंड में PCS अधिकारियों के बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
  • उत्तराखंड में IAS अधिकारियों के बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
  • चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्री ले रहे है नीर वॉटरफॉल का आनंद, डुबकी मार कर मिटा रहे है थकान
  • डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने की चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा, सोशल मीडिया पर भ्रामक व फेक न्यूज़ के प्रचार-प्रसार करने वाले लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पाकिस्तान पर भारत की जीत पर दी बधाई, कहा – “ये मोदी जी के कुशल नेतृत्व का परिणाम”
  • सीएम धामी ने देशहित को सर्वोपरि रखने के लिए युवाओं का किया आह्वाहन,  कहा – फ्यूचर-रेडी बने युवा
  • उत्तराखंड : बॉर्डर पर सघन चेकिंग, चारधाम यात्रा पर कड़ी निगरानी, सैनिक परिवारों के साथ खड़ी है सरकार – मुख्यमंत्री धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.