शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : डीएम डॉ. सौरभ गहरवार एवं पूर्व जिलाधिकारी एसएस पांगती ने किया दीपावली आजीविका मेले का शुभारम्भ

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 20, 2022 5:02 अपराह्न
टिहरी : दीपावली के उपलक्ष में जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल द्वारा आज विकास भवन एवं जिला कलेक्ट्रेट टिहरी गढ़वाल में ‘‘दीपावली आजीविका मेले‘‘ का शुभारम्भ किया गया है। मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत विभिन्न विकास खण्डों से आई स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा द्वारा तैयार की गई सामाग्री एवं स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। मेले में आज सभी विकास खण्डों की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा खबर लिखे जाने तक कुल लगभग 45 हजार का सामान विक्रय किया जा चुका था। जिला कलेक्ट्रेट टिहरी गढ़वाल में यह मेला कल भी आयोजित किया जायेगा।
‘‘दीपावली आजीविका मेले‘‘ का शुभारम्भ जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार एवं एस.एस. पांगती पूर्व जिलाधिकारी द्वारा किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि मेला आयोजित करने का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किये गये उत्पादों को पहचान दिलाना तथा  उनकी आर्थिकी को मजबूत करना है। उन्होंने सभी अधिकारी/कर्मचारियों को स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित उत्पादों को खरीदने को तथा अन्य को भी खरीददारी करने हेतु प्रोत्साहित करने को कहा। मेले में जिलाधिकारी, पूर्व जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा सामान की खरीददारी की गई।
पूर्व जिलाधिकारी एस.एस. पांगती ने कहा कि ‘‘दीपावली आजीविका मेले‘‘ के माध्यम से स्थानीय महिलाओं द्वारा निर्मित सामाग्री एवं स्थानीय उत्पादों का विक्रय एवं पहचान दिलाने का अच्छा प्रयास है। त्यौहारी सीजन में इस मेले का आयोजन से स्थानीय उत्पादों की बिक्री होने के साथ ही महिलाओं की आर्थिकी को बल मिलेगा। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्वयं तैयार किये उत्पादों एवं स्थानीय उत्पादों की अच्छी बिक्री हो रही है। आगे भी जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा तैयार किये उत्पादों एवं स्थानीय उत्पादों के विक्रय हेतु इस प्रकार के मेलों का आयोजन करेंगें।
मेले में विकास खण्ड देवप्रयाग, जाखणीधार, चम्बा, थौलधार, प्रतापनगर, जौनपुर, कीर्तिनगर, भिलंगना की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्टॉल लगाये गये। स्टॉलों में स्थानीय उत्पाद यथा गैथ, भंगजीरा, जख्या, मंडवा का आटा, झंगोरा, दालें, तिल आदि के साथ ही महिलाओं द्वारा तैयार की गई सामाग्री यथा अचार, पहाड़ी नमक, जैम, रोटना, हवन सामग्री, धूपबत्ती, मोमबत्ती, एलईडी लड़ियां, स्वेटर, वॉल हेगिंग, साबुन, तेल आदि की खूब खरीददारी की गई। इसके साथ ही सभी अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा स्टॉल में तैयार किये जा रहे स्थानीय व्यंजनों का स्वाद भी लिया गया। मेले में पीडी डीआरडीए प्रकाश रावत, डीडीओ सुनील कुमार, सीएमओ डॉ. संजय जैन, एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह, सीएमएस बौराड़ी अमित रॉय, एएमए जिला पंचायत संजय खण्डूरी, डीपीओ बबीता शाह, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान सतीश नौटियाल सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में दो अहम फैसले, मोदी मैदान रुद्रपुर में 23.32 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, हल्द्वानी-काठगोदाम की सड़कों के लिए 15 करोड़
  • स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
  • मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित
  • संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
  • स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दून लाइब्रेरी में लगी ‘विभाजन की विभीषिका’ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी
  • कोटद्वार : गब्बर सिंह कैंप में 3.31 करोड़ से बनेगा 36 मीटर डबल लेन सेतु
  • घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
  • राजकीय पॉलीटेक्निक गोपेश्वर में मनाया विभाजन विभीषिका दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
  • कंडोलिया-टेका मार्ग पर क्रॉस कंट्री में दौड़े 123 खिलाड़ी, सीडीओ अशोक जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
  • ‘युवा संवाद’ में सीएम धामी ने कहा- पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति के जरिए उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.