बुधवार, अगस्त 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लक्सर : बदमाशों ने गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों पर की फायरिंग, एक सिपाही गंभीर, एक घायल

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 17, 2022 10:12 पूर्वाह्न

रुड़की : लक्सर में बदमाशों ने सरे बाजार पुलिसकर्मियों पर गोलियां चला दी। गोली लगने से एक सिपाही गम्भीर रुप से घायल हो गया, जबकि दूसरे सिपाही को गोलियों के छर्रे लगे हैं। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गये। नगर के अति व्यस्त हरिद्वार मार्ग पर हुई घटना के बाद पुलिस प्रशासन के साथ ही क्षेत्र मं हडकंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और गम्भीर रुप से घायल पुलिसकर्मी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हैं।

रविवार की देर शाम को चेतक पर तैनात कां. राजेन्द्र चौहान व सतेन्द्र नेगी नगर के हरिद्वार मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान नगर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से दो बाईकों पर सवार होकर बदमाश यहां घूम रहे थे। संदिग्ध व्यक्तियों को देख यहां पहले से ही मौजूद कां. पंचम को संदेह हुआ। बदमाश जब नगर में फ्लाईओवर की ओर बढ़ रहे थे, तो पंचम ने चेतक पर तैनात पुलिस कर्मियों को उन्हें पकड़ने का इशारा किया। पुलिसकर्मियों ने अपनी बाईक जैसे ही बदमाशों को पकड़ने के लिए आगे बढ़ाई और उन्हें रुकने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में सिपाही राजेन्द्र चौहान के दाहिने पैर पर गोली लगी, जबकि पंचम को छर्रे लगे। पुलिस कर्मी गोली लगते ही वहीं गिर पड़े। इस बीच बदमाश वहां से फायरिंग करते हुए फरार हो गये। हडबडी में बदमाशों की बाईक वहीं छूट गई। इस बीच तीन बदमाश बाईक पर और दो बदमाश पैदल ही वहां से भागने में सफल हो गये। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने छः राउंड फायरिंग की। पुलिस कर्मियों को गोली लगते ही शोर मच गया। आस-पास के दुकानदार और व्यक्ति मौके की ओर दौड़े।

सूचना पाकर सीओ हेमेन्द्र सिंह नेगी, कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट व बाजार चौकी प्रभारी नीरज रावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों को निकट के ही अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया गया। इसके बाद गम्भीर हालत देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। आस-पास लगे सीसीटीवी फुटैज की मदद से बदमाशों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। सीओ हेमेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि गोली लगने से एक कर्मी गम्भीर घायल हुआ हैं, जबकि दूसरे को छर्रे लगे हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
  • छात्र-युवाओं के मुद्दों पर यूएसएफ की तरुण बैठक
  • उद्यम शुरू करने की प्रक्रिया और सरकारी सहायता योजनाओं से रूबरू हुए छात्र-छात्राएं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.