रविवार, अगस्त 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जीएमओयू ने तीन माह का टैक्स माफ करने पर जताया आक्रोश

शेयर करें !
posted on : मई 24, 2020 5:15 अपराह्न

कोटद्वार । जीएमओयू के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपा ।जिसमें उन्होने प्रदेश सरकार की ओर से जीएमओयू के वाहनों का केवल तीन माह का टैक्स माफ करने पर नाराजगी जताई है। पदाधिकारियों का कहना है कि कम से कम एक वर्ष का टैक्स माफ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार द्वारा उचित निर्णय नहीं लिया जाता है तो समस्त उत्तराखण्ड के निजी मोटर व्यवसायी कम्पनियां एवं छोटे बड़े वाहनों को 30 जून 2020 से पूर्व ही परिवहन कार्यालयों में कागजातों को सरेण्डर करने के लिए बाध्य होगें।

यूनियन के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि उनकी बसों का तीन माह का टैक्स 30 जून तक व एक वर्ष 31 मार्च 2021 तक का परमिट नवीनीकरण माफ कर दिया गया है। जबकि उनकी बसों का कम से कम एक वर्ष का टैक्स माफ किया जाना चाहिए था । उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चार बार का लॉकडाउन घोषित होने के कारण वैसे भी खड़े वाहनों का टैक्स वसूलने का कोई औचित्य नहीं था। जो तीन माह के टैक्स माफ करने की घोषणा हुई है वह ऊंट के मुंह में जीरा है। साथ ही वाहन स्वामियों के साथ भद्दा मजाक है। वाहन स्वामियों के साथ वास्तविक न्याय वर्ष 2013 में तत्कालीन सरकार ने किया था। जब उनका दो वर्ष का टैक्स माफ किया गया था। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 50 प्रतिशत सवारियां लाने ले जाने की जो अनुमति दी गई है वह अव्यवहारिक है। इससे तो वाहनों का डीजल खर्चा भी वसूल नहीं होगा। इसके अलावा बीमा, टैक्स, टायर, पाटर्स एवं अन्य खर्चों की भरपाई नहीं हो पायेगी। यदि सरकार किराये में पचास प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी नहीं करती है तो वाहनों का संचालन करना संभव नहीं है। उन्होंने प्रदेश सरकार से वाहनों का एक वर्ष का टैक्स व बीमा माफ करने की मांग की है।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 18,600 फीट की ऊंचाई पर सेना का साहसिक रेस्क्यू, खड़ी ढलान पर एक स्किड टिकाकर मरीज को निकाला
  • कोटद्वार : चोरी की वारदात में लंबे समय से फरार वांछित इनामी अभियुक्त गिरफ्तार
  • नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद महामारी का खतरा, 579 से अधिक शव बरामद, अस्पतालों में जगह पड़ी कम
  • स्वरोजगार से संवरी जिंदगी, पहाड़ की सशक्त महिलाएं कलावती और रामेश्वरी
  • मार्च 2027 से देशभर में भारतीय मानक समय का पालन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए नए नियम
  • अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की पुरानी साझेदारी, ‘समुक’ के साथ पहली बार साइंस-फिक्शन थ्रिलर में कदम
  • मुख्यमंत्री ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन
  • भारत में एयरबीएनबी पर जेन जी होस्टिंग में करीब 40% की बढ़ोतरी
  • मुख्यमंत्री धामी ने माँ वाराही के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की, देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी बग्वाल, ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु
  • मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा : अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.