रविवार, मई 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सिताब दियारा के विकास के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर किया अनुरोध

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 7, 2022 10:10 अपराह्न

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर लोक नायक जयप्रकाश नारायण जी की जन्मभूमि सिताब दियारा के उत्तर प्रदेश क्षेत्र के लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण किये जाने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्र में लिखा है कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जन्मभूमि सिताब दियारा ग्राम, जो बिहार एवं उत्तर प्रदेश की सीमा के पास गंगा एवं घाघरा नदी के संगम पर बिहार के सारण जिला में अवस्थित है, में वर्षा ऋतु के दिनों में गांव की भूमि के कटाव का खतरा बना रहता था तथा विगत वर्षों में कई बार वहां कटाव की स्थिति भी उत्पन्न हुई थी ।

सीएम नीतीश कुमार ने पत्र में यह भी लिखा है कि ग्राम सिताब दियारा की बाढ़ से सुरक्षा हेतु घाघरा नदी की ओर से एक रिंग बांध (लगभग 7.5 कि0मी0 की लंबाई में) बनाये जाने की आवश्यकता महसूस की गई है। वर्ष 2017-18 में बिहार भू-भाग में लगभग 04 कि०मी० एवं उत्तर प्रदेश के भू-भाग में लगभग 3.5 कि०मी० की लंबाई में रिंग बांध तथा अन्य कटाव निरोधक कार्य प्रारंभ किया गया। श्री नीतीश कुमार ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि वर्ष 2017-18 में बिहार सरकार द्वारा रिंग बांध एवं अन्य बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यो को पूर्ण कर लिया गया है परन्तु उत्तर प्रदेश क्षेत्र में कार्य लंबित है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पत्र में कहा है कि हाजीपुर-गाजीपुर राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 31 से सिताब दियारा तक जाने वाली बी०एस०टी० मुख्य बांध की लंबाई लगभग 6.50 कि०मी० है जिसमें लगभग 2-3 कि०मी० की लंबाई में पथ के सुदृढ़ीकरण कार्य उत्तर प्रदेश राज्य के क्षेत्र में अपूर्ण है जिसके कारण इस क्षेत्र में आवागमन में भी समस्या उत्पन्न होती है।

मुख्यमंत्री ने पत्र में यह भी लिखा है कि सिताब दियारा रिंग बांध (बिहार प्रभाग) के अपस्ट्रीम ( लंबाई लगभग 1175 मी0) एवं डाउनस्ट्रीम (लंबाई लगभग 2300 मी0) को बी०एस०टी० मुख्य बांध (बलिया उत्तर प्रदेश) से जोड़ने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कार्रवाई प्रारंभ की गई थी परन्तु वर्तमान में कार्य अपूर्ण है जिसे शीघ्र पूर्ण किया जाना आवश्यक है। इसके अपूर्ण रहने से वहां कटाव एवं बाढ़ का खतरा बना रहता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उक्त के आलोक में अनुरोध किया है कि लोकनायक जयप्रकाश नारायाण जी की जन्मभूमि सिताब दियारा क्षेत्र के उपरोक्त कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराये जाने हेतु सभी संबंधितों को निदेशित करने की कृपा करें ताकि वहां बाढ़ एवं कटाव के खतरे से गांव को बचाया जा सके।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी से मिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रतिनिधि मंडल, आश्वासन पर हड़ताल स्थगित
  • नगाण गांव में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का किया उल्लेख
  • कुंभ मेला-2027 : यातायात प्रबंधन बहुआयामी रणनीति पर कामऔर संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस
  • श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों का हो शीघ्र निर्माण – डॉ. धन सिंह रावत
  • नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव – डॉ. धन सिंह रावत
  • मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात, सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण, राज्य ने जल्द लागू किए जाने के लिए की थी पैरवी, मुख्यमंत्री ने जताया केंद्रीय गृह मंत्री का आभार, कहा-उत्तराखण्ड के लिए वरदान साबित होगी यह तकनीक
  • गोट वैली से बदली तकदीर : देवन गांव की पूजा कंडारी बनीं आत्मनिर्भर, पशुपालन बना सहारा
  • हरिद्वार में विवाद, गंगा में कुत्ते का स्नान और मछलियों का शिकार
  • उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
  • उत्तराखंड भाजपा में चुनावी मंथन तेज, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय दौरा तय
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.