रविवार, जून 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आजादी का अमृत महोत्सव : पुरूष एवं महिला ओपन वर्ग में मैराथन दौड का आयोजन

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 16, 2021 6:01 अपराह्न

चमोली : भारत की स्वतंत्रता की 75वी वर्षगांठ के सुअवसर पर “आजादी का अमृत महोत्सव” कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में पुरूष एवं महिला ओपन वर्ग में मैराथन दौड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं चमोली-रूद्रप्रयाग भाजपा युवा मोर्चा के विभाग संयोजक मनोज भण्डारी एवं जिला चिकित्सालय गोपेश्वर की डॉ. आस्था ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड का शुभांरभ किया।

ओपन वर्ग में 16 वर्ष से अधिक पुरूषों के लिए 7 किमी तथा महिलाओं के लिए 5 किमी दौड निर्धारित की गई। जिसमें पुरूष एवं महिलाओं ने पूरे जोश के साथ बढ चढकर प्रतिभाग किया। मैराथन दौड सुबह 10:00 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर से प्रारम्भ होकर गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग पर चिन्हित स्थलों तक एवं वापसी उसी रूट से होते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही समाप्त हुई। मैराथन दौड में पहले 5 स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को खेल विभाग के माध्यम से आकर्षक पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के दौरान कोविड नियमों का भी पूरा ध्यान रखा गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल ने मैराथन दौड के सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने आजादी महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए सभी प्रतिभागियों का हौसला बढाया। इस दौरान मैराथन के सभी विजेताओं को आकर्षण पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

पुरूष ओपन वर्ग के लिए 07 कि.मी. मैराथन दौड़ में 87 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें पीजी कालेज गोपेश्वर के रवीन्द्र नेगी ने पहला, जीआईसी बैरांगना के आदित्य नेगी ने दूसरा तथा राहुल राणा ने तीसरा, पीजीकालेज गोपेश्वर के किशन सिंह ने चैथा तथा कृष्णा गडिया ने पांचवा स्थान प्राप्त किया। लाॅटरी के माध्यम से विशिष्ट पुरस्कार सुबोध प्रेम विद्या मंदिर गोपेश्वर के सुमित फरस्वाण व पीजी कालेज गोपेश्वर के भूपाल राम को दिया गया।

महिला ओपन वर्ग हेतु 05 कि0मी0 मैराथन में 54 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें पीजी कालेज गोपेश्वर की निकिता फरस्वाण ने पहला, जीआईसी बैंरागना की गार्गी बत्र्वाल ने दूसरा, आरती सेमवाल ने तीसरा, एसजीआरआर गोपेश्वर की दीक्षा ने चौथा तथा पीजी कालेज (शिक्षा संकाय) गोपेश्वर की ज्योति ने पांचवा स्थान प्राप्त किया। लाॅटरी के माध्यम से विशिष्ट पुरस्कार पीजी कालेज (शिक्षा संकाय) गोपेश्वर की कमला व जीआईसी अल्कापुरी की अंजलि को दिया गया।

इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी गिरीश कुमार, डीओपीआरडी आनन्द सिंह नयाल, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शरत सिंह भण्डारी, शिक्षा संकाय के नाभेन्द्र सिंह गुसाई, खेल विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी वी0एस0 चैधरी, एन0एस0 नेगी, राजपाल सिंह, उत्तम सिंह एवं विभिन्न संस्थाओं के टीम प्रभारी मौजूद थे। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन श्री पृथ्वी सिंह रावत ने किया। मैराथन दौड़ के निर्णायक के0सी0 पंत, कमलकिशोर सिंह, रमेश पंखोली, जयदीप झिक्वांण, गोपाल विष्ट, अजीत रावत, विकेन्द्र चैहान, अनिल सिंह फरस्वाण व रश्मि विष्ट रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जोशीमठ के नरसिंह मंदिर में गेट सिस्टम को लेकर महिलाओं का भारी हंगामा,
  • राजीव महर्षि ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
  • खेल जगत को लगा एक बड़ा झटका, पूर्व अंतरराष्ट्रीय शूटर जसपाल राणा नहीं रहे
  • हेलंग के पास अलकनंदा नदी में समाया ट्रक, चालक की दर्दनाक मौत
  • दुःखद खबर : दिल का दौरा पड़ने से दिग्गज निशानेबाज एवं कोच जशपाल राणा का निधन
  • उत्तराखंड : IMA पासिंग आउट परेड के चलते 13 जून को यातायात रहेगा डायवर्ट
  • पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर नए नियम लागू, एक दिन में 200 लीटर से अधिक डीजल नहीं मिलेगा
  • कैबिनेट मंत्री ने खेल मैदान का शिलान्यास और 2.875 किमी मोटर मार्ग का किया लोकार्पण
  • पौड़ी गढ़वाल : नमस्ते योग ऐप के माध्यम से कर्मचारियों को कराया गया योगाभ्यास
  • टीएचडीसी पर वादाखिलाफी का आरोप, नागपुर क्षेत्र में आंदोलन की चेतावनी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.