मंगलवार, अक्टूबर 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हेल्पलाइन नम्बर 104 पर मिलेगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत बोले शिकायत एवं सुझाव व परामर्श के लिये करें कॉल, विभिन्न मामलों को लेकर प्रतिदिन 5000 कॉल की जा रही दर्ज

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 26, 2022 7:46 अपराह्न
देहरादून : सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा 104 एकीकृत हेल्पलाइन सेवा संचालित की जा रही है। जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित सुझाव, शिकायत व चिकित्सकीय परामर्श हासिल कर सकता है। विभाग द्वारा संचालित यह सेवा धीरे-धीरे लोगों के मध्य प्रचलित हो रही है। वर्तमान में 104 टोल फ्री नंबर पर प्रतिदिन 5000 फोन कॉल दर्ज की जा रही है।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। आम लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सके इसके लिये सरकार ने 104 एकीकृत हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर शुरू किया है। 24 घंटे संचालित होने वाली इस सेवा से प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति 104 नंबर डॉयल कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, शिकायत व सुझाव साझा कर सकता है। इस नंबर पर कॉल करने पर कोई भी शुल्क नहीं लगेगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि 104 हेल्पलाइन पर सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चिकित्सकीय परामर्श हेतु विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे, जिनसे स्वास्थ्य संबंधी परामर्श हेतु जुड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि 104 टोल फ्री नंबर धीरे-धीरे जनसमान्य के बीच प्रचलित हो रहा है। वर्तमान में इस हेल्पलाइन नम्बर पर प्रतिदिन 5000 फोन कॉल दर्ज की जा रही है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि 104 के माध्यम से एएनएम, जीएनएम द्वारा गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर दी जाने वाली दवाइयां, अस्पताल विजिट, टीकाकरण व टेस्ट सहित डिलीवरी के लिये एम्बुलेंस संबंधी जानकारियां प्रदान की जा रही है। इसके अलावा टीबी संक्रमित मरीज, डायलिसिस मरीज, कोविड संक्रमित मरीज एवं अन्य संक्रमित मरीजों को भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध की जा रही है। साथ ही रोजमर्रा से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जैसे ब्ल्ड की सुविधा, ब्ल्ड बैंक की जानकारी, वैक्सीनेशन, दवाईयां, स्वास्थ्य संबंधी प्रोटोकॉल से भी आम लोगों को अवगत किया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि 104 हेल्पलाइन पर मिलने वाली शिकायतों का शीघ्र समाधान किया जायेगा। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिये लोगों द्वारा दिये गये सुझाव को अमल में लाया जायेगा। विभागीय मंत्री ने आम लोगों से अपील करते हुये कहा कि 104 हेल्पलाइन नम्बर का अधिक से अधिक उपयोग कर स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का लाभ उठायें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का मकसद आम लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन की पूर्व छात्रा अंजलि असवाल बनीं मिस उत्तराखण्ड 2026
  • पांच साल की उम्र से पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में जुटा गोलू, सोशल मीडिया पर लाखों लोगों के लिए बना प्रेरणा
  • एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
  • उत्तराखण्ड : जानें किस सांसद ने अपने क्षेत्र में किया कितना खर्च
  • हरदा की ‘धन्यवाद यात्रा’ कांग्रेस की राह आसान या बनेगी राजनीतिक आपदा?
  • हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव
  • देहरादून में एसआईआर के बाद 3992 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी
  • वारंटियो के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विगत 2 दिवस में 12 वारंटियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी – धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चम्पावत को मिल रही विकास की नई पहचान, ₹237.74 करोड़ के आईएसबीटी सहित शारदा घाट, गोल्ज्यू कॉरिडोर और मंदिरों के सौंदर्यीकरण कार्यों को गति
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.