शनिवार, अप्रैल 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रिखणीखाल में अंकिता के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर भीड़ सड़कों पर

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 26, 2022 4:32 अपराह्न
रिखणीखाल । रिखणीखाल प्रखंड मुख्यालय में भी अंकिता भंडारी के कातिलों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर रिखणीखाल के सडकों पर ज्वाला भड़क उठी । सोमवार को रिखणीखाल मुख्यालय के बाजार में अंकिता भंडारी की हत्या के विरोध में रिखणीखाल का आम जन मानस, जनप्रतिनिधि, मातृ शक्ति, युवक युवतियों ने मुख्य बाजार से उप तहसील कार्यालय तक उग्र नारों के बीच पैदल मार्च निकाला।इस पैदल मार्च में लोग सैकडों की संख्या में छोटे छोटे दर्जनों गाँव से शामिल हुए तथा लोगों में उबाल जोश व भारी आक्रोश दिखाई दिया। अंकिता की आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का शान्ति मौन रखकर अपार जनसमुदाय ने श्रद्धांजलि दी । तत्पश्चात उप तहसील पहुंचने पर प्रभारी तहसीलदार प्रीतम सिंह रावत के माध्यम से राज्यपाल, उत्तराखंड को सम्बोधित ज्ञापन प्रेषित किया ।
जिसमें आम जनमानस ने मांग रखी कि रिखणीखाल की आवाम इस जघन्य हत्याकांड से स्तब्ध व गहरे सदमे में है तथा अपने आपको ठगा सा तथा असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में भय का माहौल बना हुआ है।उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड के दोषियों व संलिप्त कर्मचारियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए । मृतका के परिवार को सम्मानजनक मुआवजा व अन्य सुविधाएं दी जाये ताकि उसका पीड़ित परिवार समाज में खुशी से जी सके। दोषियों को राजनैतिक संरक्षण व छूट न मिले तभी अंकिता की आत्मा व पीड़ित परिवार को शान्ति मिलेगी।इन दरिंदों को त्वरित कठोर से कठोरतम सजा मिले। अंकिता ने इन दरिंदों के मंसूबों पर पानी फेर दिया ।उनसे कोई समझौता नहीं किया । पैदल मार्च में अंकिता अमर रहे के नारों से पूरा रिखणीखाल गूंज उठा। इस पैदल मार्च व शोक सभा में मुख्य रूप से प्रधान प्रमोद रावत, जिला पंचायत सदस्या शालिनी बलोधी, सुनीता सीमा, उर्मिला, सतीश ध्यानी, राजेन्द्र रावत, प्रधान संघ अध्यक्ष रघुवीर पटवाल, रमेश रावत, डबल सिंह, सुभाष जोशी, साधो सिंह, मुन्नी, मोहित सुन्दरियाल, रीना, शशि, आदि के साथ ऑगनबाडी कार्यकत्री, आशा कार्यकत्री, वन पंचायत सरपंच संगठन आदि सैकडों लोगों ने बढचढ कर प्रतिभाग किया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, 4 होटल संचालकों पर जुर्माना
  • कोटद्वार : नशे में ड्राइविंग पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 144 चालान
  • क्लस्टर खेती और मनरेगा कन्वर्जेंस से ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार
  • संविधान संशोधन विधेयकों पर लोकसभा में बहस जारी, आज राहुल गांधी रखेंगे विपक्ष का पक्ष
  • कोटद्वार : अस्पतालों को दिया गया अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण
  • प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष अग्रवाल व डॉ. नीतिका अग्रवाल की सुपुत्री एंजिल अग्रवाल ने सीबीएसई हाईस्कूल में 98.4% अंक किए हासिल 
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम ऐतिहासिक एवं परिवर्तनकारी कदम – ऋतु खंडूड़ी भूषण
  • सीएसआईआर–सीबीआरआई में स्मार्ट विलेज पहल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न
  • झंडीचौड़ उत्तरी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती
  • धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.