रविवार, अगस्त 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

क्वारेंटाइन में रह रहे तीन दोस्तो नें बदल डाली स्कूल की तस्वीर

शेयर करें !
posted on : मई 21, 2020 6:26 अपराह्न

चमोली । कोरोना वाइरस के वैश्विक संकट की इस घड़ी में अपने अपने गांव वापस लौटे लोगों के लिए भले ही गांव के एकांतवास केंद्र में रहना अखर रहा हो। कई लोग इन केंद्रों में सुविधाओं को लेकर आक्रोशित हो परंतु कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने क्वारेंटाइन अवधि में अनुकरणीय कार्य करके एक उदाहरण भी प्रस्तुत कर रहे है।

ऐसा ही उदाहरण प्रस्तुत किया है चमोली जिले के गैरसैण विकास खंड के सारिंगगांव के तीन युवाओं ने। ये तीनों दोस्त हिमांचल प्रदेश में रोजगार के लिए गये थे। अब जब कोरोना संक्रमण के चलते हुए लाॅक डाउन के कारण इन्हें अपने गांव लौटना पड़ा तो इन तीनों की दोस्तों को गांव के प्राथमिक विद्यालय में एकांतवास किया गया है। तीनों युवा संजय सिंह पुत्र उमेद सिंह, वीरेंद्र सिंह पुत्र नारायण सिंह और खींम सिंह पुत्र नारायण ने इस एकांतवास के समय को बेहतर ढंग से गुजारने का मन बनाया और उन्होंने देखा प्राथमिक विद्यालय जो लाॅक डाउन के कारण दो माह से बंद है, उसके चारों ओर झाडियां उग आयी हैं वहीं विद्यालय में बनी फूलवारी भी बिना पानी के सूखने लगी है। ऐसे में तीनो लोगो ने मिलकर एकांतवास अवधि का सदुपयोग करते हुए विद्यालय की तस्वीर बदल डाली। उन्होंने विद्यालय के चारों ओर की झाडियां काट डाली, प्रांगण में उग आई घास को साफ करके पूरे विद्यालय परिसर की साफ सफाई कर दी और विद्यालय की फुलवारी को सुबह शाम पानी से सिंचाई कर फूलों के पौधों को सूखने से बचाया। वहीं दिवारों पर पेंटिंग कर उनकों सजाने संवारने का काम भी कर रहे है।

इस दौरान ग्राम प्रधान ऊषा गुसाईं और राजकीय प्राथमिक विद्यालय सारिगंगाव  की अध्यापिका अल्पना नेगी जब एकांतवास में रह रहे युवाओं का हाल चाल जानने के लिए विद्यालय में पहुंची तो विद्यालय की तस्वीर को देखकर हतप्रभ हो गयी। उन्होंने तीनों लोगो की प्रशंसा करते हुए कहा कि तीनों ही युवा अन्य लोगों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है। एकांतवास में रह रहे युवा कहते है कि हर उस को एकांतवास के नियमों का पालन करना चाहिए जो बाहर से अपने गांव में आ रहा है। एकांतवास में घर जैसी सुविधा तो मिल नहीं सकती इसलिए जो मिल रहा है उसमें ही खुश रह कर कुछ रचनात्मक कार्य करने से मन को शुकुन मिलता है। एकांतवास में रहकर एक बेहतरीन कार्य कर रहे युवाओं की पूरी गांव ही नहीं बल्कि क्षेत्र में भी चर्चा हो रही है।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 18,600 फीट की ऊंचाई पर सेना का साहसिक रेस्क्यू, खड़ी ढलान पर एक स्किड टिकाकर मरीज को निकाला
  • कोटद्वार : चोरी की वारदात में लंबे समय से फरार वांछित इनामी अभियुक्त गिरफ्तार
  • नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद महामारी का खतरा, 579 से अधिक शव बरामद, अस्पतालों में जगह पड़ी कम
  • स्वरोजगार से संवरी जिंदगी, पहाड़ की सशक्त महिलाएं कलावती और रामेश्वरी
  • मार्च 2027 से देशभर में भारतीय मानक समय का पालन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए नए नियम
  • अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की पुरानी साझेदारी, ‘समुक’ के साथ पहली बार साइंस-फिक्शन थ्रिलर में कदम
  • मुख्यमंत्री ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन
  • भारत में एयरबीएनबी पर जेन जी होस्टिंग में करीब 40% की बढ़ोतरी
  • मुख्यमंत्री धामी ने माँ वाराही के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की, देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी बग्वाल, ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु
  • मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा : अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.