रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आईआईटी रुड़की में जलवायु तथा मौसम सम्बन्धी चरम घटनाएं विषय पर इंटरनेशनल कांफ्रेंस का हुआ शुभारम्भ

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 19, 2022 7:24 अपराह्न

रुड़की : आईआईटी रुड़की  में “जलवायु और मौसम संबंधी चरम घटनाएं” विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस का शुभारम्भ हुआ। उक्त कांफ्रेंस का आयोजन आईआईटी रुड़की की स्थापना के गौरवशाली 175 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग द्वारा किया जा रहा है।

उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए ओडिशा सरकार में विशेष राहत आयुक्त तथा अपर मुख्य सचिव प्रदीप कुमार जेना ने कहा कि मौसम सम्बन्धी चरम घटनाओं ने दुनिया के सोचने का तरीका बदल दिया है। उल्लेखनीय है कि प्रदीप जेना वर्तमान में ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक भी हैं। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ रही चरम घटनाओं की संख्या और आवृत्ति आम जनता और वैज्ञानिक समुदाय के साथ-साथ सरकारी अधिकारियों के लिए एक प्रमुख चुनौती है। अपर मुख्य सचिव प्रदीप कुमार जेना ने कहा कि पहले चरम मौसमी घटनाएं व मौसमी आपदाएं विशेष मौसम में ही घटित होती थीं  परन्तु पिछले कुछ वर्षों से आपदाओं का अब कोई विशेष मौसम नहीं रह गया है। मौसम विज्ञानियों को इस प्रकार की चरम मौसमी घटनाओं का समय से सटीक पूर्वानुमान व्यक्त करना समय की मांग है।

 निदेशक आईआईटी रुड़की प्रो. अजीत के. चतुर्वेदी ने कहा कि “विज्ञान और समाधान साथ-साथ चलने चाहिए, तथा व्यावहारिक समाधान पर काम करने की आवश्यकता है। समाधान वैज्ञानिक शब्दजाल की जटिलताओं से मुक्त होने चाहिए तथा उन्हें ऐसी भाषा में व्यक्त किया जाना चाहिए जो न केवल समझने योग्य हो बल्कि उन लोगों के लिए भी आकर्षक व सरल हो जो चरम मौसमी घटनाओं का सामना करते हैं।

उद्घाटन सत्र को उत्तराखण्ड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् के महानिदेशक डॉ. दुर्गेश पंत ने कहा कि पृथ्वी पर उपलब्ध संसाधनों की बदौलत विकसित होने वाली विभिन्न मानव प्रजातियां कैसे धरती पर उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर रही हैं, यह एक विचारणीय प्रश्न है। उन्होंने कहा कि हमारे पास रहने के लिए अन्य कोई ग्रह नहीं है, इसलिए हमें प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन पर नए सिरे से विचार करने की आवश्यकता है।

निदेशक भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान देहरादून डॉ. आर.पी. सिंह ने जलवायु परिवर्तन की निगरानी के लिए रडार उपकरणों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने जलवायु परिवर्तन पर जोर देते हुए कहा कि शुरू में इस विषय पर लोगों के विचार भिन्न थे, लेकिन अब यह वैज्ञानिक रूप से स्पष्ट हो गया है कि दुनिया में वैश्विक तापमान वृद्धि हो रही है तथा हम सभी जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणामों को अब अपने वास्तविक जीवन में देख रहे हैं।

टेक्सास ए एंड एम यूनिवर्सिटी यूएसए में वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. वीपी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जलवायु, बवंडर, गर्मी की लहरें, बाढ़ और सूखा दुनिया भर में बड़े पैमाने पर विनाश पैदा कर रहे हैं। उन्होंने आशा जताई कि यह अंतरराष्ट्रीय सम्मलेन कुछ क्रियान्वित करने योग्य समाधान की अनुशंसाओं के साथ समाप्त होगा। कार्यक्रम के प्रारम्भ में जल संसाधन प्रबंधन एवं विकास विभागाध्यक्ष तथा कांफ्रेंस के चेयरमैन प्रो. आशीष पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत करते हुये विभाग के गौरवशाली इतिहास और नवोन्वेषी कार्यों से परिचित कराया। सम्मेलन के आयोजन सचिव प्रो० मोहित प्रकाश मोहंती ने सम्मेलन के उद्देश्य के बारे में विस्तार पूर्वक अवगत कराया। कार्यक्रम का सञ्चालन जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में सहायक प्राध्यापक प्रो० कृतिका कोठारी ने किया। उद्घाटन सत्र का समापन प्रो. मोहित मोहंती द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी सरगर्मियां तेज, यमकेश्वर में “स्थानीय चेहरे” की मांग हुई मुखर, चर्चाओं के केंद्र में कस्याली गाँव के वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत सिंह नेगी का नाम
  • राजपुर रोड के वीआईपी इलाके में एमडीडीए का बड़ा प्रहार, तीन अवैध डुप्लेक्स सील, नक्शा स्वीकृत कराए बिना चल रहा था निर्माण, हुई कार्रवाई
  • निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण – डाॅ. धन सिंह रावत
  • हरिद्वार में खुला उत्तराखंड का पहला “हिलांस” रिटेल आउटलेट, महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा स्थायी बाजार
  • #DhamiKe5Saal बना देशभर में नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड, जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर
  • उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी एसआईआर को लेकर जानकारी
  • 07 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम, देहरादून में 1.90 लाख मतदाताओं ने अभी तक नहीं कराया सत्यापन, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जारी की अंतिम अपील
  • रुड़की में गंदे पानी और अनियमित आपूर्ति पर जल संस्थान के खिलाफ पार्षदों का हल्लाबोल
  • सेवा पखवाड़े में जिला अस्पताल में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • चमोली में सेवा पखवाड़े का आगाज, 30 से अधिक विभागों ने लगाए जनसेवा स्टॉल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.