लक्सर (जोनी चौधरी): महाकुंभ 2021 के आगामी शाही स्नानो के दृष्टिगत जिलाधिकारी हरिद्वार तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा पुरकाजी खानपुर बॉर्डर चेक पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा यात्रियों के महाकुंभ पोर्टल में रजिस्ट्रेशन, सेंपलिंग तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। उप जिलाधिकारी लक्सर द्वारा बॉर्डर चेक पोस्ट पर की गई व्यवस्थाओं कीविस्तृत जानकारी दी गई। जिलाधिकारी द्वारा महिलाओं के लिए पृथक से लाइन बनाने, पेयजल व शौचालय व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान एसपी देहात, सीओ लक्सर, थानाध्यक्ष खानपुर, राजस्व व पुलिस विभाग के कर्मचारी आदि उपस्थित थे।



