सोमवार, जून 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बिहार सरकार किसानों को हरसंभव सहायता देने के लिए है प्रतिबद्ध – सीएम नीतीश कुमार

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 17, 2022 10:01 अपराह्न
बिहार ब्यूरो 

पटना :  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में राज्य में अल्प वर्षापात के कारण उत्पन्न स्थिति एवं आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से संभावित सुखाड़ की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी ली। बैठक में कृषि विभाग के सचिव श्री एन0 सरवन कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अल्प वर्षापात के कारण उत्पन्न स्थिति की जिलावार प्रखण्डवार जानकारी दी। उन्होंने जिलावार 01 जून से 10 सितम्बर तक धान के रोपनी की स्थिति एवं वर्षापात के संबंध में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों का बारिकी से आंकलन किया जा रहा है ताकि किसानों को जल्द से जल्द राहत दिया जा सके। डीजल अनुदान योजना के अंतर्गत 08 लाख 17 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमें से 04 लाख 52 हजार आवेदकों के खाते में 82.13 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित कर दी गयी है। शेष आवेदकों की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही उनके खाते में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आकस्मिक फसल योजना के तहत 12 प्रकार की फसल के बीज किसानों को उपलब्ध कराये जा रहे हैं। 02 लाख 78 किसानों को बीज वितरित किया जा चुका है। शेष इच्छुक किसानों के बीच 20 सितम्बर तक बीज का वितरण कर दिया जायेगा। आकस्मिक फसल योजना के तहत बीज वितरण से 01 लाख 18 हजार हेक्टेयर में फसलों का आच्छादन हो सकेगा, इससे किसानों को लाभ होगा।

बैठक में आपदा प्रबंधन सह जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से आपदा प्रबंधन विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इस वर्ष वज्रपात के कारण हुयी लोगों की मृत्यु के संबंध में जानकारी दी। तड़ित चालक लगाने हेतु सरकारी भवनों एवं संस्थानों को चिन्हित किये जाने के संबंध में जानकारी दी।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्प वर्षापात के कारण उत्पन्न स्थिति का हमने हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया और कुछ जिलों में सड़क मार्ग से जाकर भी स्थिति का जायजा लिया, उस दौरान कुछ किसानों से भी बात हुयी है। उन्होंने कहा कि प्रभावित जिलों के प्रखण्ड, पंचायत एवं गाँव स्तर तक शीघ्र सुखाड़ की स्थिति का बारिकी से आंकलन करायें और सभी प्रभावित किसानों को हरसंभव मदद देने की तैयारी करें। उन्होंने कहा कि जितने क्षेत्रों में धान की रोपनी हुई है उसकी सिंचाई के लिये किसानों को डीजल अनुदान का लाभ दिया जा रहा है। खीजल अनुदान योजना के तहत जो बचे हुए आवेदक हैं, उन्हें डीजल अनुदान का लाभ तेजी से दिलाएं। इधर कुछ दिनों से वर्षा हो रही है। इससे रोपाई किये गये धान के फसलों को भी लाभ होगा साथ ही भूजल स्तर भी ठीक होगा। उन्होंने कहा कि अल्प वर्षापात के कारण जो खेती नहीं कर पाये हैं, उन्हें भी मदद की जा रही है। वैकल्पिक फसल योजना के तहत किसानों को बीज उपलब्ध कराये जा रहे हैं जो बचे हुये किसान हैं उन्हें जल्द से जल्द बीज उपलब्ध करायें ताकि किसानों को कृषि कार्य में राहत मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों को आश्वस्त करना होगा कि आपदा की स्थिति में सरकार उन्हें हरसंभव मदद देगी। हमलोग बाढ़ एवं सुखाड़ की स्थिति में हर वर्ष प्रभावित लोगों को मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि वज्रपात के कारण लोगों की मृत्यु हो जाती है, जो अत्यंत दुखद है। संदेश के माध्यम से वज्रपात की चेतावनी लोगों को दी जाती है ताकि वे सर्तक रहें। आँगनबाड़ी सेविका, जीविका समूह, कृषि समन्वयक, कृषि सलाहकार आदि के माध्यम से लोगों को इसके संबंध में जागरूक करायें। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

बैठक में आपदा प्रबंधन मंत्री श्री शाहनवाज, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री उदयकांत मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक श्री एस0के0 सिंघल, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य श्री पी०एन० राय, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य श्री मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, कृषि विभाग के सचिव श्री एन० सरवन कुमार, आपदा सह जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह उपस्थित 1

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • दो बूंद जिंदगी की- हर बच्चे की सुरक्षा का संकल्प, उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज़, मिशन निदेशक NHM डॉ. संदीप तिवारी ने किया राज्यव्यापी पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ
  • लोहियाहेड वाटर बाईपास को प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित – मुख्यमंत्री धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर बच्चे हुए उत्साहित, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें
  • टिहरी गढ़वाल : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, सीडीओ वरूणा अग्रवाल और सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया अभियान का आगाज
  • संस्कृत अध्ययन से संस्कृति, संस्कार और चरित्र का होता है निर्माण – सचिव दीपक कुमार गैरोला
  • धारी देवी जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल
  • कोटद्वार में बूथ संख्या 67 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम
  • कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बोलेरो पर गिरा विशाल बोल्डर, एक की मौत, दो गंभीर घायल
  • दुगड्डा-लैंसडाउन मार्ग पर स्कूटी हादसा, खाई में गिरीं दो युवतियां, इलाज के दौरान एक की मौत
  • उत्तराखंड : बीमार पत्नी से छुटकारा पाने के लिए रची साजिश! जहर देकर मार डाला, ऐसे हुआ खुलासा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.