posted on : सितम्बर 15, 2022 4:26 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्ति निधि सजवाण) : पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी की नशामुक्त देवभूमि, मिशन-2025 के तहत कार्यवाही लगातार जारी है, नशीले/मादक पदार्थों का अवैध कारोबार करने वालों के प्रति उनके द्वारा लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत क्षेत्र अधिकारी बडकोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मोरी मोहन कठैत के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 यमुना वैली एवं मोरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गत देर सायं को पुख्ता सूचना के आधार पर चैकिंग अभियान चलाते हुये स्थान मियांगाड के पास से चैकिंग के दौरान मोटर साईकिल संख्या UK07TB-3945 को रोककर चैक किया गया तो मोटर साईकिल सवार जितेन्द्र कुमार पुत्र सोहनलाल निवासी 37 हांसी रोड न्यू शिवाजी कॉलोनी थाना सदर बाजार जिला करनाल हरियाणा के व कब्जे से 906 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। (जिसकी कीमत लगभग ₹100000) बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना मोरी पर NDPS Act की धारा 8/20/60 में अभियोग पंजीकृत किया गया। मोटर साईकिल उपरोक्त को मौके पर सीज किया गया है।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
- मोहन कठैत-थानाध्यक्ष मोरी
- कानि0 श्याम बाबू-थाना मोरी
- कानि0 गणेश राणा-थाना मोरी
- कानि0 सुनील जयाडा- SOG यमुना वैली
- होमगार्ड अनिल सिंह-थाना मोरी


