कोटद्वार । भाजपा युवा मोर्चा द्वारा बुधवार को दुर्गापुरी स्थित हल्दीहाथ वैंडिग प्वांइट में सैनिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ हरक सिंह रावत द्वारा किया गया । कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रुप में पहुंचे वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह ने कहा कि सैनिक एक ओर जहां भारतीय सीमा पर 24 घंटे देश की रक्षा करने के लिए अपना बलिदान देने के लिए तत्पर रहता है, वहीं देश की आंतरिक सुरक्षा एवं विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से देश की जनता की सेवा करने के लिए भी तत्पर रहता है।

उन्होंने कहा कि आज हम अपने देश में जो सुरक्षा का भाव लेकर जीवन यापन कर रहे हैं वह उन अनगिनत हजारों वीर जवानों की शहादत की बदौलत ही संभव हो पाया है। हमें शहीदों के सम्मान में समय-समय पर श्रद्धांजली कार्यक्रम आयोजित कर उनको नमन करना चाहिए। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरव नौटियाल ने कहा कि देश में आज तक बड़ी संख्या में हमारे वीर जवानों ने अपनी शहादत पेश की है। हमें देश के लिए दिए गए उनके बलिदान को नहीं भूलना चाहिए। इस अवसर पर युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अतुल डोबरियाल, अमित भारद्वाज, संतोष, सुरेश, सौरव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।



