शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नीती घाटी में स्थित बाबा बर्फानी टिम्मरसैंण महादेव की यात्रा हुई शुरू

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 7, 2021 6:42 अपराह्न

चमोली : जनपद चमोली की सीमांत नीती घाटी में स्थित टिम्मरसैंण महादेव की यात्रा का बुधवार को विधिवत् आगाज हो गया है। जिला प्रशासन ने स्थानीय निवासियों से समन्वय बनाते हुए टिम्मरसैंण यात्रामार्ग पर श्रद्वालुओं के लिए सभी जरूरी इंतेजाम कर दिए है। श्रद्वालुओं को नीती घाटी तक पहुॅचने के लिए अब इनर लाइन परमिशन लेने की आवश्यकता भी नही है।

जोशीमठ से 87 किमी की सड़क यात्रा में मलारी, गमशाली होते हुए नीती गांव पहुंचा जा सकता है। नीती से 1.5 किमी पैदल यात्रा करके टिम्मरसैंण महादेव के दर्शन किए जा सकते है। यात्रा मार्ग पर श्रद्वालु गमशाली में जय फैला मंदिर, बाम्पा में फैला पंचनाग मंदिर तथा मलारी में हीरामणी माता मंदिर के भी दर्शन कर सकेंगे। बुधवार को नीती, गमशाली, बाम्पा के कुछ स्थानीय निवासियों ने टिम्मरसैंण महादेव के दर्शनों का पुण्य अर्जित किया।

उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने पुलिस, एसडीआरएफ, जल संस्थान, स्वास्थ्य, पर्यटन सहित संबधित विभागीय अधिकारियों के साथ बुधवार को यात्रामार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन ने सुराईथोटा में पुलिस चैकी स्थापित कर दी है। यहाँ पर टिम्मरसैंण महादेव की यात्रा पर जाने वाले हर एक यात्री का पंजीकरण की व्यवस्था बनाई गई है। बैरियर से सुबह 11 बजे तक ही टिम्मरसैंण महादेव जाने की अनुमति दी जाएगी ताकि सभी यात्री महादेव के दर्शन करने के बाद उसी दिन लौट सके। अधिक ऊॅचाई वाले क्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाम्पा में मेडिकल टीम तैनात की है ताकि जरूरत पडने पर श्रद्वालुओं को चिकित्सा सुविधा मुहैया हो सके। हदय रोगी, उच्च रक्तचाप व हाइपरटेंशन से ग्रसित श्रद्वालु शारीरिक परीक्षण के बाद ही यात्रा पर जाने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य संबधी समस्या के निदान हेतु आईटीबीपी चेक पोस्ट गमशाली में चिकित्सकों की टीम से भी संपर्क किया जा सकता है। श्रद्वालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत यात्रा मार्ग पर एसडीआरएफ भी तैनात की गई है। स्थानीय लोगों के माध्यम से बाम्पा, गमशाली व मलारी में दुकानों का संचालन शुरू कर दिया गया है। उप जिलाधिकारी ने बीआरओ को बर्फबारी के कारण अवरूद्व हुए मोटर मार्ग को शीघ्र सुचारू करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पर्यटन विकास अधिकारी वृजेन्द्र पांडे सहित पुलिस, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य, जल संस्थान आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
  • रक्षाबंधन पर दून की ग्रामीण महिलाओं की राखियों की बढ़ी मांग, सास-बहू की जोड़ी ने बनाया स्वरोजगार का मॉडल
  • ऋषिकेश में विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने, शांति भंग की आशंका पर 8 गिरफ्तार
  • रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें सुनिश्चित – मुख्यमंत्री धामी
  • सरकार महिला, युवा और ग्रामीण उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित – मुख्यमंत्री धामी 
  • बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश; नहर की सफाई में लापरवाही पर सिंचाई विभाग से स्पष्टीकरण तलब, जलापूर्ति रोस्टर के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश
  • ‘हरा भरा स्वराज’ प्रतियोगिता में उत्तराखंड के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां बांटी
  • गौचर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरफ्तार
  • टनल हादसा : मुआवजे पर बनी सहमति, मृतकों के आश्रितों को मिलेंगे 45 लाख
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.