posted on : सितम्बर 15, 2022 8:45 पूर्वाह्न
लक्ष्मणझूला : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा समस्त जनपद के समस्त पुलिस कार्मिकों को मानवता वादी भरे कार्यो को करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके क्रम में आज 14 सितम्बर 2022 को चीता मोबाइल पर नियुक्त आरक्षी गब्बर सिंह व आरक्षी राजीव कवि को रामझूला क्षेत्र में एक मोबाइल एप्पल कंपनी का जिसकी कीमत लगभग ₹ 32,000/- पड़ा मिला। उक्त कर्मियों द्वारा आसपास के यात्रियों से पूछताछ करने तथा काफी तलाश के पश्चात उक्त मोबाइल के स्वामी धनवीर सिंह निवासी ऋषिकेश को रामझूला चौकी पर बुलाकर उनका मोबाइल सकुशल सुपुर्द किया गया। मोबाइल स्वामी धनवीर सिंह द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


