posted on : सितम्बर 12, 2022 2:59 अपराह्न
कोटद्वार । फुटबॉल संघ और शहीद मुकेश बिष्ट खेल अकादमी के तत्वाधान में संडे सॉकर लीग का आयोजन मिनी स्टेडियम मोटाडांग में कराया गया जिसमें शहर की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया नवयुग, लिटिल फ्लावर, बालभारती और आरसीडी ने अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया । बाल भारती ने नवयुग को और आरसीडी ने लिटिल फ्लावर को परास्त कर फाइनल में जगह बना ली । फाइनल मुकाबले के शुरुआती क्षणों में ही आदिराज रावत के गोल से बाल भारती ने बढ़त बना ली , दूसरे हाफ के अंत में संचित के गोल के बदौलत आरसीडी ने स्कोर बराबरी पर ला दिया । टाईब्रेकर में आरसीडी के गोलकीपर आयुष ने अच्छे गोल रक्षण के बदौलत अपनी टीम को जिताया । फुटबॉल संघ के अध्यक्ष दर्शन सिंह भंडारी ने खिलाड़ियों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए उन्हें आजकल चल रही ह्यूमन ट्रेफिकिंग, मानव तस्करी से सचेत रहने की सलाह दी और खिलाड़ियों को जिले व राज्य के बाहर किसी भी चयन अथवा मैच के लिए बिना अनुमति जाने पर पाबंदी लगाई ।अभिभावकों से यह भी अनुरोध किया कि संघ ने जिन लाइसेंस कोचों को कार्य सौंपा है वह उन से निरंतर संपर्क पर रहें ।


