सतपुली : थाना सतपुली पर थानाक्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों ओर ग्राम प्रहरियों के साथ थानाध्यक्ष द्वारा एक बैठक की गयी. जिसमे थाना क्षेत्र के जगलों में लग रही आग को रोकने के विषय मे चर्चा की गयी। इस अवसर पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल द्वारा सभी ग्राम प्रधानों ओर प्रहरियों को बताया गया की आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों का चिन्हीकरण किया जाय। ओर ऐसे असमाजिक तत्वों की सूचना तत्काल थाने पर दी जाय। जिससे ऐसे शरारती तत्वों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाय। उन्होंने बताया कि जंगलों में आग लगाना कानूनी जुर्म है, ऐसे आग लगाने से वन संपदा को भारी मात्रा में नुकसान पहुच रहा है और साथ ही साथ पारिस्थितिकी तंत्र भी खतरे में आ रहा हैं। बैठक के माध्यम से थानाध्यक्ष द्वारा आम जन मानस से जंगलों में आग न लगाने की अपील की गयी हैं। बैठक में उपनिरीक्षक कैलाश सेमवाल, प्रभारी चौकी इंचार्ज दुधारख़ाल, कॉन्स्टेबल महेंद्र कन्याल, प्रकाश और दीपशिखा मौजूद रहे।



