posted on : सितम्बर 11, 2022 1:06 अपराह्न
उत्तरकाशी : जनपद उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षकअपर्ण यदुवंशी नशे एवं मादक पदार्थो के अवैध प्रचलन पर बेहद सख्त एवं सजग है। अवैध नशा व मादक पदार्थो के कारोबारियों पर लगाम कसने के लिये उनके द्वारा उत्तरकाशी पुलिस को सख्त निर्देश जारी कर रखे हैं।काफी समय से यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव जानकीचट्टी के आस-पास अवैध नशा व मादक पदार्थों के कारोबार की शिकायत प्राप्त हो रही थी, जिस पर उनके द्वारा सी0ओ0 व एसएचओ बडकोट को छापेमारी कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। इसी के तहत पुलिस उपाधीक्षक बडकोट, सुरेन्द्र सिंह भण्डारी व गजेन्द्र बहुगुणा, एसएचओ बडकोट की देखरेख मे गत रात्रि में बडकोट/चौकी जानकीचट्टी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर छापेमारी करते हुए जगमोहन लाल पुत्र रूपा लाल निवासी बीफ गांव (नारायणपुरी)जानकीचट्टी थाना बड़कोट उम्र 37 वर्ष को 06 पेट्टी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना बड़कोट पर आबकारी अधिनियम* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम
- उ0नि0 रणजीत खनेड़ा- प्रभारी चौकी जानकीचट्टी
- कानि0 नितेश बिजल्वाण- चौकी जानकीचट्टी
- कानि0 अनिल नौटियाल- चौकी जानकीचट्टी
- म0कानि0 वर्षा- चौकी जानकीचट्टी।


