posted on : सितम्बर 9, 2022 4:10 अपराह्न
कोटद्वार । संकुल असनखेत में दो दिवसीय शरद शीतकालीन क्रीडा प्रतियोगिता संकुल समन्वयक भावना वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई । प्रतियोगिता में संकुल के समस्त प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । प्रतियोगिता का शुभारंभ संकुल समन्वयक भावना वर्मा एवं देवेश्वरी रावत ने 50 मीटर की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया प्रतियोगिता में 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, गोला फेंक, चक्का फेंक, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद एवं सांस्कृतिक साहित्यिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । 50 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में प्रथम ईशिका राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूचाखाल ने प्राप्त किया । द्वितीय स्थान में सिया राजकीय प्राथमिक असनखेत, बालक वर्ग 100 मीटर में प्रतीक ने प्रथम स्थान, सौर्य असनखेत द्वितीय स्थान, 400 मीटर बालिका वर्ग में प्रियांशी ने प्रथम स्थान, इशिका ने द्वितीय स्थान, बालक वर्ग में आयुष महरगांव ने प्रथम स्थान, ध्रुव असनखेत द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
बालक जूनियर वर्ग में 100 मीटर में राम कृष्णा ने प्रथम स्थान, विशाल द्वितीय स्थान प्राप्त किया । 400 मीटर बालिका वर्ग साक्षी प्रथम, अंशिका द्वितीय, बालक 200 मीटर में विशाल प्रथम, रामकृष्ण ने द्वितीय प्राप्त किया । प्राथमिक वर्ग सुलेख प्रतियोगिता में ईशीका बूचाखाल प्रथम, बालक वर्ग में ईशान महरगांव प्रथम, प्रियांशी द्वितीय रहे । मानचित्र प्रतियोगिता में नितिन संधणा प्रथम, ईशान महरगांव द्वितीय रहे । लोक नृत्य में प्राथमिक वर्ग में बूचाखाल प्रथम, पडेर गांव द्वितीय रहे ।जूनियर वर्ग में लोक नृत्य में रा.पूर्व माध्यमिक विद्यालय असनखेत प्रथम रहे । निर्णायक मंडल में देवेश्वरी रावत, निशिबाला, सतपाल सिंह, रोहित कठैत, सुमन जखवाल, गुमान सिंह, मनोज शाह, कमला रावत, सरोजनी रावत, मुक्ता रावत, सिद्धार्थ कुमार, मनोज शाह, कैलाश जोशी, सविता रावत, अरुण मेंदोला, विनीता रौतेला थे। कार्यक्रम का संचालन सतपाल सिंह ने किया ।


