posted on : सितम्बर 9, 2022 4:09 अपराह्न
जयहरीखाल । भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को हिमालय बचाओ अभियान कार्यक्रम की श्रृंखला के अंर्तगत हिमालय बचाओ प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो डॉ. एसपी मधवाल ने महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं, प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को हिमालय बचाओ अभियान प्रतिज्ञा दिलाने के साथ किया । और विषय की महत्ता के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि मौजूदा समय में जिस तरह से क्लाइमेट चेंज हो रहा है उसका सीधा असर ग्लेशियरों पर पड़ रहा है । उत्तराखंड राज्य में भी ग्लेशियर पिघल रहे हैं । इनका आकार दिन प्रतिदिन छोटा होता जा रहा है । ऐसे में जब हिमालय के संरक्षण की बात करते हैं तो मुख्य रूप से इन बिंदुओं पर भी फोकस करने की जरूरत हैं । क्लाइमेट चेंज होने की मुख्य वजह मानवीय लापरवाही ही है, क्योंकि अपनी सुविधाओं और विकास के लिए यह भूल जाते हैं कि जितना कार्बन प्रोड्यूस कर रहे हैं उसका सीधा असर क्लाइमेट पर पड़ रहा है । कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. आरके द्विवेदी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण आज के युग की आवश्यकता नहीं बल्कि अनिवार्यता है , मनुष्य को प्रकृति से जो मिला है उसे उसका धन्यवाद देना चाहिए उसका संरक्षण करना चाहिए।
अन्य वक्ताओं के रूप में डॉ. उमेश ध्यानी, डॉ. कमल कुमार, डॉ. मोहम्मद शहजाद, डॉ. डीसी मिश्र, डॉ. अर्चना नौटियाल, डॉ. गुंजन आर्य और डॉ. आरके सिंह ने भी अपने अपने विचार रखे ।छात्र छात्राओं ने भी अपने विचार रखे । महाविद्यालय के कला संकाय के भूगोल विभाग में हिमालय बचाओ के अभियान के अंतर्गत निबंध, पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना नौटियाल ने छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन पर व्याख्यान दिया । उसके उपरांत महाविद्यालय में एनएसएस, रोवर्स रेंजर्स, एनसीसी, बीएड व उपस्थित छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय प्रांगण में सफाई और जागरूकता अभियान चलाया । इस अवसर पर डॉ. विनीता, डॉ. डीसी मिश्रा एवं डॉ. गुंजन आर्य, डॉ. शिप्रा, डॉ. पवनीका चंदोला, डॉ. संजय मदान, डॉ. वरुण कुमार, डॉ. वीके सैनी, डॉ. अजय रावत, डॉ. शुभम काला, डॉ. प्रीति रावत, डॉ. श्रद्धा भारती, डॉ. कृतिका क्षेत्री, डॉ. भगवती प्रसाद पंत, डॉ. नीना शर्मा, डॉ. नेहा शर्मा, डॉ. शेफाली, डॉ. प्रदीप, डॉ. रेखा यादव, प्रदीप कुमार, अंजली, संतोष आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।


