रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : एडीएम डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने की राजस्व वसूली तथा लंबित वादों की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 9, 2022 3:16 अपराह्न

चमोली : अपर जिलाधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने शुक्रवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक लेते हुए राजस्व वसूली तथा लंबित वादों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित वादों के निस्तारण और मुख्य एवं विविध देयकों, आरसी, खनन आदि की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान वाणिज्य कर, स्टांप तथा निबंधन, आबकारी, परिवहन कर, वन, खनन, भू-राजस्व, रेवन्यू पुलिस, फौजदारी, शमन आदि मामलों के साथ-साथ तहसील स्तर से प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की गई।

अपर जिलाधिकारी ने रेग्यूलर एवं राजस्व पुलिस क्षेत्रान्तर्गत विवेचना में लंबित अपराधिक मामलों तथा तहसील स्तरों पर 6 माह से अधिक समय से लंबित वादों को प्राथमिकता पर रखते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिए। तहसील एवं न्यायालय में फौजदारी के अवशेष वादों का भी शीघ्र समाधान करने को कहा। उन्होंने निर्देशि दिए कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पेंशन प्रकरणों का समय पर निराकरण किया जाए। तहसील स्तर पर शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्रान्तर्गत स्वास्थ्य केन्द्र, शराब की दुकान, पेट्रोल पम्प, परिवहन व्यवस्था एवं चारधाम यात्रा मार्ग पर साफाई व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण किया जाए।

बैठक में बताया गया कि नियमित पुलिस क्षेत्रान्तर्गत अगस्त तक 63 अभियोग विवेचानधीन है, जिसमें 35 अभियोग तीन माह से अधिक अवधि के है। नगर पुलिस क्षेत्रान्तर्गत इस वर्ष 80 अपराध दर्ज इुए है। राजस्व वादों के अन्तर्गत 590 वादों में से 312 का निस्तार तथा 278 अवशेष है। जिसमें 26 वाद 6 माह से अधिक अवधि के है। पुराने वादों के निस्तारण की कार्यवाही गतिमान है। न्यायालयों में 79 स्टाम्प वादों में से 74 अवशेष है। फौजदारी के 103 वादों में से 18 का  निस्तारण इस माह किया गया है और 85 वाद अवशेष है। जनपद में 8 वाहन दुर्घटनाओं में से 7 दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रीयल जांच कर ली गई है। मुख्य देय में 96 प्रतिशत तथा विविध देयकों में 39 प्रतिशत वसूली कर ली गई है। खनन से अगस्त तक 19.50 लाख की आय प्राप्त हुई है। अगस्त माह तक 11717 वाहनों की चैकिंग की गई, जिसमें से 1798 वाहनों का चालान किया गया है। सीएम हेल्पलाईन पोटर्ल में एल-1 स्तर पर 12 तथा एल-2 स्तर पर 38 शिकायतें लंबित है। राष्ट्रीय बचत योजना के अन्तर्गत 120.31 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया है। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, एसडीएम कमलेश मेहता, एसडीएम कुमकुम जोशी, एसडीएम रवीन्द्र ज्वांठा, एडीजीसी केएस वर्त्वाल सभी तहसीलों के तहसीलदार व नायब तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के विभिन्न पटलों के पटल सहायक उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजपुर रोड के वीआईपी इलाके में एमडीडीए का बड़ा प्रहार, तीन अवैध डुप्लेक्स सील, नक्शा स्वीकृत कराए बिना चल रहा था निर्माण, हुई कार्रवाई
  • निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण – डाॅ. धन सिंह रावत
  • हरिद्वार में खुला उत्तराखंड का पहला “हिलांस” रिटेल आउटलेट, महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा स्थायी बाजार
  • #DhamiKe5Saal बना देशभर में नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड, जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर
  • उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी एसआईआर को लेकर जानकारी
  • 07 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम, देहरादून में 1.90 लाख मतदाताओं ने अभी तक नहीं कराया सत्यापन, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जारी की अंतिम अपील
  • रुड़की में गंदे पानी और अनियमित आपूर्ति पर जल संस्थान के खिलाफ पार्षदों का हल्लाबोल
  • सेवा पखवाड़े में जिला अस्पताल में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • चमोली में सेवा पखवाड़े का आगाज, 30 से अधिक विभागों ने लगाए जनसेवा स्टॉल
  • टिकट किसी को भी मिले सभी को भाजपा के लिए काम करना होगा – राजेंद्र भंडारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.