सोमवार, जून 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पितृपक्ष मेला महासंगम 2022 का दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने गया में देश के सबसे बड़े रबर डैम "गया जी डैम" का किया लोकार्पण, सीताकुंड जाने हेतु पुल भी किया जनता को समर्पित

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 9, 2022 12:57 पूर्वाह्न

तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है— मुख्यमंत्री

इस पूरे क्षेत्र को गया जी कहते हैं इसलिए इस रबर डैम का नाम गया जी डैम रखा गया है- मुख्यमंत्री

बिहार ब्यूरो

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गया में फल्गु नदी में निर्मित गया जी डैम का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन किया तथा सीताकुंड जाने हेतु पुल का शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण किया। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री देवघाट गए और वहाँ मंत्रोच्चार के बीच घाट पर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने देवघाट में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि फल्गु नदी में निर्मित गया जी डैम के उद्घाटन में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत करता हूं। गया में देश के कई हिस्सों एवं विदेशों से लाखों की संख्या में तीर्थयात्री पिंडदान के लिए आते हैं। गया का अपना विशेष स्थान है। गया मोक्ष की भूमि है। यहां हर वर्ष पितृपक्ष मेले का आयोजन होता है। उन्होंने कहा कि जब हमने मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला था, उसके बाद ट्रेन से दिल्ली जाने के क्रम में एक महिला ने मुझसे कहा था कि पितृपक्ष मेले में व्यवस्था ठीक नहीं रहती है। हमने उनसे कहा कि हम उस पर ध्यान देंगे और वर्ष 2008 से पितृपक्ष मेले में सभी प्रकार की तैयारियां की जाती रही हैं। सारी सुविधाओं का ख्याल रखा जाता है। पितृपक्ष मेले के दौरान 15 दिन में 6 से 8 लाख लोग यहां आते हैं। पितृपक्ष मेले की शुरुआत से पहले हम यहां हर वर्ष आते हैं और तैयारियों का जायजा लेते हैं। इस संबंध में हम अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब बाहर से आने वाले लोगों को यहां सुविधा मिलेगी तो वे यहां की प्रशंसा बाहर भी करेंगे। पिछले दो साल से कोरोना का दौर चल रहा था जिसके कारण पितृपक्ष मेले का आयोजन नहीं हो पा रहा था। फल्गु नदी में पानी खत्म हो जाने के कारण तीर्थयात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए देश के सबसे बड़े रबर डैम का निर्माण यहां कराया गया है। इसका नामकरण गया जी डैम किया गया है। अब फल्गु में कभी भी पानी खत्म नहीं होगा। कल से पितृपक्ष मेला शुरू हो जाएगा।

आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए फल्गु नदी में पूरे वर्ष पानी उपलब्ध रखने की व्यवस्था की गई है। फल्गु नदी में केवल रबर डैम नहीं बल्कि श्रद्धालुओं को सीताकुंड जाने के लिए फुट ओवरब्रिज का निर्माण भी कराया गया है। फल्गु नदी में गिरने वाले नाले को भी रोक दिया गया है और उसके लिए नाले का निर्माण दूसरी तरफ किया गया है ताकि नदी में गंदा पानी न गिरे। रबर डैम के निर्माण में 324 करोड़ रुपये की लागत आई है। आई0आई0टी0 रुड़की के तकनीकी विशेषज्ञों की भी सेवा ली गयी है। उन्होंने कहा कि गया पौराणिक जगह है। इस पूरे इलाके को गया जी कहते हैं इसलिए इस रबर डैम का नाम गया जी डैम रखा गया है। 15 दिन में विभाग के द्वारा पुल से सीताकुंड तक के पहुंच पथ का भी निर्माण कराया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा जल पहुंचाने की योजना काफी समय से मेरे मन में थी। वर्ष 2019 में जल – जीवन – हरियाली अभियान की शुरुआत की गई। जल है, हरियाली है, तभी जीवन सुरक्षित है। गया, बोधगया, राजगीर और नवादा में गंगा जल शुद्ध पेयजल के रूप में हर घर तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। गया, बोधगया में इसी साल हर घर में गंगा जल पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह काम काफी तेजी से किया जा रहा है। विभाग ने अक्तूबर के अंत तक यह योजना पूरा करने का भरोसा दिलाया है। राजगीर में गंगा जल शुद्ध पेयजल के रूप में पहुंचा दिया गया है। गंगा जल को दूर-दूर से लोग अपने घर लेकर आते हैं। अब आपके घर में ही गंगा जल उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि गया में पूर्वजों के पिंडदान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल ने हरित गुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंटकर किया। कार्यक्रम के दौरान योजना से संबंधित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता श्री संजय कुमार तिवारी, कार्यपालक अभियंता श्री अजय कुमार सिंह, कार्यपालक अभियंता श्री जितेंद्र कुमार, एस०एस०सी० लिमिटेड के संवेदक एवं प्रैक्टिबल इंजीनियरिंग प्राo लि0 के परामर्शी को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री श्री जीतन राम मांझी, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन सह सूचना एवं जन संपर्क मंत्री श्री संजय कुमार झा एवं जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजय अग्रवाल ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता, सहकारिता मंत्री श्री सुरेंद्र प्रसाद यादव, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री श्री संतोष कुमार सुमन, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री जमा खान, पर्यटन मंत्री श्री कुमार सर्वजीत, सांसद श्री विजय मांझी, पूर्व मंत्री सह विधायक श्री प्रेम कुमार, विधायक श्री अनिल कुमार सिंह, विधायक श्री अजय कुमार, विधायक श्रीमती मंजू अग्रवाल, विधान पार्षद श्री संजीव श्याम सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य श्री मनीष कुमार वर्मा, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री ब्रजेश मेहरोत्रा, पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव श्री संतोष कुमार मल्ल, जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, मगध प्रमंडल के आयुक्त श्री मयंक बरबरे, जिलाधिकारी श्री त्यागराजन एस०एम०, मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री विनय कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक श्रीमती हरप्रीत कौर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, पंडागण एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम के पश्चात् मुख्यमंत्री ने देवघाट में कदम्ब वृक्ष का रोपण किया। कार्यक्रम के पश्चात् मुख्यमंत्री ने सीता कुंड जाने हेतु निर्मित पुल से पैदल यात्रा करते हुए सीताकुंड पहुंचकर माता सीता की पूचा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात् स्टीमर के माध्यम से मुख्यमंत्री गया जी डैम को पार कर वापस देवघाट लौटे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने विष्णुपद मंदिर परिसर में पितृपक्ष मेला महासंगम 2022 का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘तर्पण’ पुस्तिका का भी विमोचन किया । कार्यक्रम के पश्चात् पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सीता कुंड जाने के लिए जो पुल बना है, उसका नाम मां सीता पुल और पहुंच पथ का नाम मां सीतापथ रखा गया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • दो बूंद जिंदगी की- हर बच्चे की सुरक्षा का संकल्प, उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज़, मिशन निदेशक NHM डॉ. संदीप तिवारी ने किया राज्यव्यापी पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ
  • लोहियाहेड वाटर बाईपास को प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित – मुख्यमंत्री धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर बच्चे हुए उत्साहित, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें
  • टिहरी गढ़वाल : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, सीडीओ वरूणा अग्रवाल और सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया अभियान का आगाज
  • संस्कृत अध्ययन से संस्कृति, संस्कार और चरित्र का होता है निर्माण – सचिव दीपक कुमार गैरोला
  • धारी देवी जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल
  • कोटद्वार में बूथ संख्या 67 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम
  • कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बोलेरो पर गिरा विशाल बोल्डर, एक की मौत, दो गंभीर घायल
  • दुगड्डा-लैंसडाउन मार्ग पर स्कूटी हादसा, खाई में गिरीं दो युवतियां, इलाज के दौरान एक की मौत
  • उत्तराखंड : बीमार पत्नी से छुटकारा पाने के लिए रची साजिश! जहर देकर मार डाला, ऐसे हुआ खुलासा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.