posted on : सितम्बर 8, 2022 5:19 अपराह्न
कोटद्वार । उत्तराखण्ड क्रांति दल ने गुरुवार को एक शोक सभा का आयोजन संगठन के कार्यालय पदमपुर निकट कांवेन्ट स्कूल के सामने किया। जिसमें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता धीरेन्द्र सिंह चौहान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । धीरेन्द्र सिंह चौहान का विगत मंगलवार को गुजरात के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। वक्ताओं ने कहा कि चौहान एक मृदुभाषी व सरल व्यकित्व के धनी व्यक्ति थे। शोक सभा के बाद दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने व उनके शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर महेन्द्र सिंह रावत, भगवती प्रसाद कण्डवाल, पंकज भट्ट, हरीश द्विवेदी, जगदीपक सिंह रावत, गुलाल सिंह, हरीश बहुखण्डी, विनय भट्ट आदि उपस्थित रहे।


