posted on : सितम्बर 8, 2022 5:18 अपराह्न
कोटद्वार। विगत 7 सिंतबर को एक स्थानीय निवासी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी कि साजिद पुत्र इरफान निवासी लकड़ी पड़ाव कोटद्वार ने उनकी नाबालिक पुत्री के साथ धमकी देकर दुष्कर्म किया है। जिसकी सूचना रिपोर्ट के आधार पर थाना कोटद्वार में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया । जिसपर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुऐ साजिद पुत्र इरफान निवासी काजीवालास बिजनौर उत्तर प्रदेश, हाल निवासी लकड़ीपड़ाव, कोटद्वार को मात्र 24 घंटे में दिल्ली फॉर्म कोटद्वार के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


