posted on : सितम्बर 8, 2022 4:48 अपराह्न
चमोली : उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत जोशीमठ ब्लॉक में आजकल ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं के अंतर्गत टेबिल टेनिस बैटमिंटन हॉकी कबड्डी खो खो हैंडबॉल बॉलीवॉल प्रतियोगिताएं चल रही हैं। जिसके अंतर्गत आज टेबिल टेनिस बैडमिंटन प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष जोशीमठ ने शिरकत की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रा.इ.का इंटर कॉलेज जोशीमठ के प्रधानाचार्य डॉ. राजकिशोर रहे। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल सभी के व्यस्त जीवन में विशेष रुप से विद्यार्थियों के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। यहाँ तक कि, पूरे दिन में से, कम से कम थोड़े से समय के लिए सभी को खेलों में सक्रिय रुप से भाग लेना चाहिए। खेल बहुत ही आवश्यक है क्योंकि, खेलों में नियमित रुप से शामिल होने वाले व्यक्ति में यह शारीरिक और मानसिक तंदरुस्ती लाता है।
विशिष्ट अतिथि डॉ राजकिशोर ने कहा कि खेल बहुत ही अच्छी शारीरिक गतिविधि है जो तनाव और चिन्ता से मुक्ति प्रदान करता है। यह खिलाड़ियों के लिए अच्छा भविष्य और पेशेवर जीवन का क्षेत्र प्रदान करता है। यह खिलाड़ियों को उनके आवश्यक नाम, प्रसिद्धी और धन देने की क्षमता रखता है। इसलिए, हम कह सकते हैं कि, व्यक्तिगत लाभ के साथ ही पेशेवर लाभ के लिए भी खेल सकते हैं। दोनों ही तरीकों से, यह हमारे शरीर, मस्तिष्क और आत्मा को लाभ पहुँचाता है। जोशीमठ ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक वीरेंद्र गुसाईं ने प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु ब्लॉक के समस्त व्यायाम शिक्षकों का आभार प्रकट किया साथ ही बताया कि आने वाली 9, 10 , 11 सितम्बर को कबड्डी खो खो और बॉलीवॉल की प्रतियोगिताएं सम्पन्न की जाएंगी।
प्रतियोगिता सम्पन्न कराने वालों में व्यायाम शिक्षक अनिल रावत अवधेश सेमवाल कुंवर रावत प्रदीप सिंह सुभाष थपलियाल शैलेंद्र पंवार खेल प्रशिक्षक विजय कुमार अग्रवाल आदि शामिल रहे । प्रतियोगिता परिणामों में टेबिल टेनिस में अंडर 14 बालक वर्ग में अखिल ( रा.उ.मा.वि पैनी ) बालिका वर्ग में आराध्या ( शंकराचार्य माधवाश्रम स्कूल ) अंडर17 बालक वर्ग में जनक ( रा.उ.मा.वि पैनी ) बालिका वर्ग में कामिनी ( रा. बा. इ का. जोशीमठ) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैटमिंटन प्रतियोगिता में अंडर 19 बालक वर्ग में अमित ( रा. इ का. जोशीमठ ) बालिका वर्ग में स्नेहा डिमरी ( रा. बा. इ का. जोशीमठ) अंडर 17 बालक वर्ग में राजकिशोर ( रा.इ. का जोशीमठ) बालिका वर्ग में स्मिता ( रा. इ.का लंगसी ) अंडर 14 बालक वर्ग में राजीव धीमान ( राजीव गांधी नवोदय विद्यालय जोशीमठ ) बालिका वर्ग में दिव्या पंवार (रा. बा. इ का. जोशीमठ) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


