रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं नगर पालिका नई टिहरी के द्वारा संयुक्त रूप से 17 सितम्बर को स्वच्छता जागरूकता रैली का किया जायेगा आयोजन

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 8, 2022 4:29 अपराह्न
टिहरी : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल एवं नगर पालिका नई टिहरी के द्वारा संयुक्त रूप से 17 सितम्बर 2022 को स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया जायेगा। सीनियर सिविल जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल ममता पंत ने बताया कि उत्तराखण्ड़ उच्च न्यायलय नैनीताल के पारित आदेश के क्रम में उत्तराखण्ड़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के साथ-साथ उत्तराखण्ड प्लास्टिक और अन्य गैर-बयोडिग्रेडेबल कचरा निपटान के तहत जागरूकता अभियान चलाया जाने हेतु निर्देशित किया गया है।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल के द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत पराविधिक स्वंयसेवियों की प्रत्येक तहसील में टीमो का गठन किया गया तथा शिक्षा विभाग के द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल की प्रत्येक तहसील से 03-03 राजकीय इण्टर कालेजों को स्वच्छता कार्यक्रम हेतु नामित किया गया है। जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत सभी नगर पालिकाओ एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक की गयी तथा नगर क्षेत्र में जैविक व अजैविक कूडे़दान लगाने तथा सिंगल यूज ऑफ प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने हेतु निर्देशित किया गया।
सीनियर सिविल जज ममता पंत के द्वारा 26 अगस्त, 2022 को राजकीय इण्टर कालेज पुजारगाॅव, सत्यों पटटी सकलाना में स्वच्छता जागरूकता शिविर का आयोजन तथा 29 अगस्त, 2022 को टिहरी बाॅध क्षेत्र कोटी टिहरी झील के आसपास नगर पालिका नई टिहरी एवं टिहरी बाॅध परियोजना भागीरथीपुरम के 30 छात्र छात्राओं के सहयोग से स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित जनता को सिंगल यूज ऑफ प्लास्टिक का प्रयोग ना करने, जैविक व अजैविक कूड़े को अलग-अलग कूड़ेदान में डालने आदि के बारे में जागरूक किया गया तथा झील के किनारे से प्लास्टिक की बोतले, कचरा आदि इकटठा किया गया तथा साफ-सफाई की गयी। सीनियर सिविल जज ममता पंत ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि अजैविक एवं जैविक कूड़े को पृथक-पृथक कूड़ेदान में डाले एवं अजैविक कूड़े को नदी, नालों, तालाबों, पानी के स्रोतों एवं सार्वजनिक स्थानों के आस पास ना डाले। इसके अतिरिक्त प्लास्टिक से बने समान थर्माकोल तथा अन्य का बिल्कुल भी प्रयोग ना करें और ऐसे कूड़े को यहां-वहां ना फेंके और ना फैैलायें तथा उक्त के सम्बन्ध में अपने-अपने घरों में भी जागरूकता फैलायें।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजपुर रोड के वीआईपी इलाके में एमडीडीए का बड़ा प्रहार, तीन अवैध डुप्लेक्स सील, नक्शा स्वीकृत कराए बिना चल रहा था निर्माण, हुई कार्रवाई
  • निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण – डाॅ. धन सिंह रावत
  • हरिद्वार में खुला उत्तराखंड का पहला “हिलांस” रिटेल आउटलेट, महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा स्थायी बाजार
  • #DhamiKe5Saal बना देशभर में नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड, जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर
  • उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी एसआईआर को लेकर जानकारी
  • 07 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम, देहरादून में 1.90 लाख मतदाताओं ने अभी तक नहीं कराया सत्यापन, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जारी की अंतिम अपील
  • रुड़की में गंदे पानी और अनियमित आपूर्ति पर जल संस्थान के खिलाफ पार्षदों का हल्लाबोल
  • सेवा पखवाड़े में जिला अस्पताल में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • चमोली में सेवा पखवाड़े का आगाज, 30 से अधिक विभागों ने लगाए जनसेवा स्टॉल
  • टिकट किसी को भी मिले सभी को भाजपा के लिए काम करना होगा – राजेंद्र भंडारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.