posted on : सितम्बर 3, 2022 4:31 अपराह्न
कोटद्वार । शुक्रवार सुबह सुखरौ पुल अवैध खनन की भेंट चढ़ गया था जिसके विरोध में शनिवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख व वर्तमान पार्षद गीता नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय जनता ने पुल के सामने बैठकर धरना प्रर्दशन किया। धरना दे रहे कार्यकर्ताओ का कहना है कि जो भी वनकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी अवैध खनन में लिप्त है उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। इससे पहले भी क्षेत्रीय जनता ने कई बार शासन-प्रशासन से पुल के नीचे हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाने की लिखित व मौखिक रूप से प्रशासन को शिकायत की थी लेकिन सिस्टम की मिलीभगत से अवैध खनन पर कोई कार्यवाही नहीं हो पाई, जिसका नजारा शुक्रवार सुबह नजर आया है। अवैध खनन की वजह से कोटद्वार शहर से भाबर को जोड़ने वाले पुल पर आवाजाही पूर्ण रूप से बन्द कर दी गयी है जिसका खामियाजा जनता को भुगतान पड़ रहा है।
इसके साथ ही वक्ताओं ने कहा कि यदि अविलम्ब यातायात व्यवस्था को सुचार न किया गया तो कांग्रेस को जनता के साथ सड़कों पर उतरने के लिये मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर गीता नेगी, अनिल नेगी, जगदीश मेहरा, विजय रावत, कृष्णा बहुगुणा, विनोद नेगी, कविता भारती, प्रीति सिंह, अमित सिह, सरीता गुसाई, शकुन्तला चौहान, प्रवेश रावत, बलवीर रावत, चंद्र मोहन खर्कवाल, विजय नारायण सिंह, महावीर सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे ।


