मंगलवार, मार्च 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार कुंभ-मीडिया का बदलता स्वरूप-समाधान और चुनौतियां विषय पर किया गया मीडिया कार्यशाला का आयोजन

शेयर करें !
posted on : मार्च 28, 2021 7:13 अपराह्न

हरिद्वार । नीलधारा चण्डी टापू में कुंभ मेले के लिए सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग की ओर से कुम्भ मेला 2021 के भव्य व लाइव कवरेज़ के लिए बने मीडिया सेंटर में रविवार को हरिद्वार कुंभ-मीडिया का बदलता स्वरूप-समाधान और चुनौतियां विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि मेलाधिकारी दीपक रावत ने कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कहा कि वर्तमान परिदृश्य में मीडिया के समक्ष चुनौतियां बढ़ीं हैं। इन चुनौतियों के बीच कोविड अनुरूप आचरण करते हुए कुंभ को भव्यता भी देना है। कुंभ के अन्तर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर के कवरेज, लाइव कवरेज के लिए जो भी सुविधाएं मौजूद होनी चाहिए वह मीडिया सेंटर में दी जा रही है, और यह भी कहना चाहूंगा कि जो भी काम शेष रह गए हों वह भी जल्द करा दी जाए। मेलाधिकारी दीपक रावत ने शाही स्नान के लिए मीडिया प्रतिनिधियों के कवरेज के लिए पास और कवरेज के दौरान सुविधाओं पर सुझाव मांगा। जिस पर मीडिया के प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी।

प्रेस क्लब के महामंत्री धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि हर बारह वर्ष में आने वाले महाकुंभ के कवरेज के लिए देश विदेश से आने वाले वरिष्ठ मीडिया प्रतिनिधियों का पूरा ख्याल रखना होगा, आपसी सामंजस्य से कुंभ के भव्य आयोजन में मदद मिलेगी। मीडिया प्रतिनिधियों की सुविधाओं पर फोकस रखने की जरूरत है। रतनमणि डोभाल ने कहा कि कुंभ के कवरेज में जुटे मीडिया प्रतिनिधियों के कवरेज में आसानी के लिए मीडिया और प्रशासनिक समिति का गठन किया जाए। महत्वपूर्ण जगहों पर महत्वपूर्ण टेलीफोन और मोबाइल नंबर का डिस्प्ले कराया जाए। जिससे असुविधा की स्थिति में उससे मदद मिल सके।

नोडल अधिकारी हरिद्वार कुंभ मेला 2021 मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हरिद्वार कुंभ को अलौकिक, दिव्य, भव्य कराने के साथ ही कोविड की बाध्यताओं को देखते हुए कोविड गाइडलाइंस का भी ख्याल रखना होगा। कुंभ को भव्य बनाने के लिए मीडिया के प्रतिनिधियों से सुझाव और राइट अप भी आमंत्रित किया जा रहा है। जिसको एक पुस्तक के माध्यम से प्रकाशित किया जाएगा।

प्रभारी अधिकारी कुंभ मेला राजेश कुमार ने भी विषय वस्तु पर प्रकाश डालते हुए मीडिया प्रतिनिधियों के सुझावों का स्वागत किया। नोडल अधिकारी कुंभ मेला मनोज कुमार श्रीवास्तव ने अंत में अतिथियों और मीडिया प्रतिनिधियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन में सहभागिता करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यशाला में मुदित अग्रवाल, सुमित सैनी, सनोज कश्यप, मनोज कश्यप, बालकृष्ण शास्त्री, प्रमोद गिरि, नरेंद्र प्रधान, विकास चौहान, विजय भुर आदि मीडिया प्रतिनिधि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आंगनबाड़ी केंद्र नकोट में दो नवजात बालिकाओं का मनाया गया जन्मोत्सव, महालक्ष्मी किट भी वितरित
  • गैस सिलेंडर को ओटीपी की समस्या से जल्द मिलेगी निजात
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में एसएलएससी बैठक, वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की समीक्षा, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला, युवाओं को किया जागरूक
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक आयोजित, विभिन्न योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा, खर्च में तेजी लाने के निर्देश
  • उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी, सीईओ राजस्थान ने बताए SIR के सफल संपादन के टिप्स, शत प्रतिशत मैपिंग से आसान होगी एसआईआर की राह
  • जनगणना-2027 के प्रथम एवं द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से की शिष्टाचार भेंट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.