रविवार, जुलाई 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

निश्चय की निशानी है नशा और नशे की निशानी है खुशी

शेयर करें !
posted on : मार्च 28, 2021 6:33 अपराह्न
  • मनोज श्रीवास्तव

देहरादून : एक तरफ राजा का अधिकार अर्थात सर्व प्राप्तियों के अधिकारी हैं और दूसरी तरफ ऋषिपन में रहते हुए बेहद के वैराग्य वृत्ति वाले हैं। एक तरफ सर्व प्राप्ति के अधिकार का नशा है तो दूसरी तरफ वैराग्य का आलौकिक नशा है। जितना ही श्रेष्ठ भाग्य होगा, उतना ही श्रेष्ठ त्याग भी होगा। दोनों का बैलेंस हो तभी हम कहेंगे कि हमारे भीतर अधिकारीपन का नशा है और आलौकिक वैराग्य वृत्ति का नशा है।

वैराग्य वृत्ति का अर्थ है संसार से किनारा नहीे कर लेना है। बल्कि सर्व प्राप्ति के होते हुए भी हद के आकर्षण को बुद्धि के आकर्षण में नही लाना है। अर्थात संकल्प मात्र में अभिन्नता का भाग न हो। जैसे साइंस की शक्ति धरती के आकर्षण से परे कर लेती है। वैसे ही साइलेंस की शक्ति इन हद आकर्षणों से दूर ले जाती है।

अपने ऊपर संपूर्ण नियंत्रण अर्थात हम जो कर्मेंद्रियों को आर्डर करें वह वैसा करें अथवा न करें। हाथ नीचे करें, तो ऊपर हो जाए अथवा हाथ ऊपर करें तो नीचे हो जाए तो ऐसा न हो। ऐसे संकल्प और निर्णय शक्ति के रूप में हमारी बुद्धि ऐसे ही आर्डर पर चलती रहे। मन अर्थात संकल्प शक्ति को आर्डर करें कि अभी-अभी एकाग्रचित तो जाएं तब एक संकल्प में स्थित हो जाए। राजा का आर्डर उसी घड़ी मानना होता है, ऐसा नही कि चार मिनट अभ्यास के बाद हमारा मन मानें और एकाग्रता की बजाये हलचल के बाद फिर एकाग्र बने।
ऐसे ही हमारी बुद्धि अर्थात निर्णय शक्ति पर भी अधिकार हो। जिस समय जो परिस्थिति हो उसी अनुसार, उसी घड़ी निर्णय कर लें इसको कहते हैं बुद्धि पर अधिकार होना। ऐसे नही कि परिस्थिति और समय बीत जाए फिर निर्णय हो कि यह तो नही होना चाहिए था अगर यह निर्णय कर लेते तो बहुत अच्छा होता। इसलिए समय पर और यर्थात रूप में निर्णय लेना आवश्यक है। अपना आर्डर चलाने वाले अपने उपर इंद्रियों रूपी कर्मचारियों का दरबार लगाओं, चेक करें कि यह सूक्ष्म शक्तियां रूपी कर्मचारी हमारे कंट्रोल में है या नही।

इसके लिए सदैव सभी आकर्षण से मुक्त रहे। इसको कहते निर्लेप स्थिति अर्थात किसी प्रकार का आकर्षण के लेप में नही आना है। ऐसा नही सोचना है सिर्फ एक या दो कमजोरी रह गई है। एक सूक्ष्म शक्ति कंट्रोल में कमी है। बाकि तो सब ठीक है, लेकिन जहां एक भी कमजोरी है, वहां माया का गेट खुल जाता है। चाहे वह छोटा गेट हो अथवा बड़ा गेट, लेकिन गेट तो गेट ही है।

हमें अनेक बार विजयी रहने का सहज अनुभव करना है। स्मृति में रहें कि हर कदम में विजयी पड़ी हुई है। विजय होगी या नही होगी यह संकल्प में भी न उठे। जब निश्चय है कि अनेक बार के विजयी हैं तब विजय होगी या नही होगी यह क्योश्चन ही नही उठेगा। निश्चय की निशानी है नशा और नशे की निशानी है खुशी।

अव्यक्त-बाप दादा, महावाक्य मुरली 27 नवंबर 1987

लेखक : मनोज श्रीवास्तव, सहायक निदेशक सूचना एवं लोकसम्पर्क विभाग उत्तराखंड

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, हरिद्वार बाईपास और डोईवाला में 03 व्यावसायिक निर्माण सील, अभियान रहेगा जारी
  • पौड़ी गढ़वाल : मेरी योजना पुस्तकों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के प्रयास तेज
  • लखपति दीदी योजना बनी ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक ताकत, पौड़ी में 33700 से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त
  • जिला उद्योग केन्द्र कोटद्वार में AI टूल्स सहित तीन माह का निःशुल्क एडवांस डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण
  • उत्तराखंड : कारगिल दिवस पर “रन फार कारगिल हीरोज”
  • पौड़ी गढ़वाल : 28 जुलाई से रांसी स्टेडियम में शुरू होंगे मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के चयन ट्रायल
  • बड़ी खबर : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
  • कोटद्वार : रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हरेला सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ समापन
  • कारगिल विजय दिवस पर देहरादून में रन फॉर कारगिल हीरोज को मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • वन्य जीव संघर्ष के साहसी मददगारों को किया जाएगा सम्मानित – मुख्यमंत्री धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.