posted on : सितम्बर 2, 2022 5:01 अपराह्न
कोटद्वार । रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे हिमालय अस्पताल, जौलीग्रान्ट ,देहरादून के सहयोग से एक नेत्र जांच शिविर आगामी 4 सितम्बर, रविवार को रोटरी भवन, डिफेंस कालोनी, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार मे आयोजित किया जाएगा । परिषद के प्रवक्ता गोपाल बंसल ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति मे बताया कि रोटरी क्लब के तत्वावधान में नेत्र शिविर 4 सितम्बर, रविवार को रोटरी भवन,डिफेंस कालोनी, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार मे प्रातः साढ़े दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक लगाया जायेगा । जिसमे नेत्रो का हिमालय अस्पताल के अनुभवी व विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सको द्वारा परीक्षण किया जायेगा । आवश्यकतानुसार नेत्र आपरेशन हेतु मरीजो को जौलीग्रान्ट भेजा जायेगा । उन्होने अपील की कि शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाये ।


