बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राज्य सरकार योजनाओं के शिलान्यास के साथ ही लोकार्पण के लिए भी संकल्पबद्ध – सीएम पुष्कर सिंह धामी

रानीबाग पुल के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने किया जनसभा को सम्बोधित

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 1, 2022 8:37 अपराह्न
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महर्षि विद्या मंदिर, अमृतपुर हल्द्वानी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार योजनाओं के शिलान्यास के साथ ही लोकार्पण के लिए भी संकल्पबद्ध है। इसी क्रम में आज रानीबाग पुल का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जमरानी बांध परियोजना का कार्य भी जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा सहमति दे दी गई है। भारत नेट योजना के तहत भारत सरकार द्वारा लगभग 1200 टावर 4 जी के लिए विभिन्न स्थलों पर स्वीकृत किये गए है। इस योजना के अंतर्गत लगभग 02 हजार गांवों को इंटरनेट से जोड़ा जा सकेगा, साथ ही एचएमटी की भूमि पर मिनी सिडकुल प्रस्तावित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में सम्पर्क सुविधा में सुधार हेतु भारत सरकार की पर्वतमाला परियोजना के अंतर्गत रोपवे विकास कार्यक्रम का सर्वाधिक लाभ उत्तराखंड को मिलेगा जिसमें 40 प्रमुख स्थलों को जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही पंतनगर हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है जिसके बनने के बाद कुमाऊँ से भी दुनिया भर की उड़ान शुरू होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पलायन रोकथाम योजना प्रारम्भ की गई है जिसके तहत लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही उत्तराखंडवासियों को स्वरोजगार के लिए ऋण हेतु अनावश्यक चक्कर न काटने पड़े, इसका भी समाधान किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड की भौगोलिक विषमता के आधार पर योजना बनाई जाए, जिससे अधिकतम लोग योजना का लाभ उठा सके। इसके लिए नीति आयोग व क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भी चर्चा हुई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में भर्तियों में जो भी घपले सामने आ रहे है उसमें सरकार किसी को भी बख्शने वाली नहीं है, दोषी चाहे कितना बड़ा भी हो उस पर कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में 2015 की दरोगा भर्ती की जांच भी विजिलेंस को दी गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग पुल निर्माण की कार्यदाई संस्था हिलवेज कंस्ट्रक्शन कंपनी के सभी इंजीनियर की तारीफ की. उन्होंने पुल निर्माण टीम में शामिल इंजीनियर स्वाति पंत को भी सम्मानित किया।
 इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि अग्निपथ योजना में पहाड़ी युवाओं के लिए शारीरिक मापदण्ड (ऊंचाई व सीने) में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। पूर्व की भांति ही शारीरिक मापदण्ड की व्यवस्था की है। कार्यक्रम में जनपद प्रभारी मंत्री एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, महिला सशक्तिकरण रेखा आर्या, अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, पूर्व मंत्री एवं विधायक बंशीधर भगत, विधायक राम सिंह कैडा, डॉ. मोहन बिष्ट, वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी, मेयर डॉ. जोगेन्दर पाल सिह रौतेला, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के साथ ही जनपदीय अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय जनता एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए में ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत, IAS बंशीधर तिवारी ने दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश
  • धामी सरकार की मजबूत पैरवी के चलते दोषियों को नहीं मिली राहत, आज फिर अंकिता हत्याकांड के सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
  • आज फिर अंकिता हत्याकांड के सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, धामी सरकार की मजबूत पैरवी के चलते दोषियों को नहीं मिली राहत, SIT जांच, 500 पन्नों की चार्जशीट और करीब 100 गवाहों के आधार पर हुई मजबूत पैरवी
  • अंकिता हत्याकांड के सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, धामी सरकार की मजबूत पैरवी के चलते दोषियों को नहीं मिली राहत, न्याय सुनिश्चित करने के लिए पूरी मजबूती से खड़ी रही सरकार
  • एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आईएसबीटी के कायाकल्प को दी रफ्तार, किराये का होगा पुनर्निर्धारण; यात्री सुविधाएं और सुरक्षा होंगी बेहतर
  • सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी; 180 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
  • अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश; समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
  • टीएचडीसी टनल और तमक नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाएं – कौशिक
  • डाकपत्थर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की मिलेगी जानकारी
  • लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की मांग हुई पूरी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने ग्राम कोटला में 800 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.