posted on : अगस्त 31, 2022 7:03 अपराह्न
कोटद्वार । नगर में बुधवार शाम श्री गुरु गोरखनाथ की भव्य छड़ी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा निकलने के साथ ही नगर में एक दिवसीय श्री गुरु गोरखनाथ जहारवीर छड़ी महोत्सव शुरु हो गया। बुधवार शाम गोविंदनगर स्थित गुरुद्वारे से पूर्ण विधि विधान के साथ छड़ी गद्दी शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा स्टेशन रोड, झंडा चौक, नजीबाबाद चौक से होती हुई गोविन्दनगर स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में पहुंचकर संपन्न हुई। छड़ी यात्रा के संपन्न होने पर छड़ी पूजन व भोग कार्यक्रम आयोजित किया गया। देर रात से श्री गुरु गोरखनाथ का कथा शुरू हुई, जो कि मध्य रात्रि समाचार लिखे जाने तक जारी रही।


