गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कक्षा तीन तक बच्चे की भाषा में होनी चाहिये अच्छी पकड़ – सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन

शेयर करें !
posted on : अगस्त 31, 2022 7:00 अपराह्न
हरिद्वार : सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन रोशनाबाद के सभागार में विद्यालयी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में सचिव, विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन ने अधिकारियों से कहा कि अगर आप बच्चों को सप्ताह में छह दिन पढ़ा रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि बच्चे को जिस स्तर का ज्ञान प्राप्त करना चाहिये, वह उस स्तर का ज्ञान प्राप्त कर सका है कि नहीं, इसकी समीक्षा अवश्य करें। उन्होंने कहा कि आपको एक ऐसी व्यवस्था विकसित करनी है कि एक दिन कक्षा का जो पिछड़ा बच्चा है, उसके अनुसार कक्षायें चलायें।
सचिव विद्यालयी शिक्षा ने कोविड का जिक्र करते हुये कहा कि इसकी वजह से बच्चों का लर्निंग लॉस हुआ है तथा हमें इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है कि कोविड की वजह से जो नुकसान हुआ है, उसे कैसे पूरा करें। उन्होंने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे स्कूल में उपस्थित रहें तथा हमारा कोई भी बच्चा स्कूल से बाहर न रहे एवं इसके लिये हमें अभिभावकों को भी जागरूक करते हुये उनका पूरा सहयोग लेना होगा। उन्होंने स्कूलों के साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्रों को भी मजबूती प्रदान करने पर बल दिया तथा कहा कि कक्षा तीन तक बच्चे की भाषा में अच्छी पकड़ होनी चाहिये।
सचिव रविनाथ रमन ने कहा कि कोई भी बच्चा कक्षा 12 तक जरूर शिक्षा प्राप्त करे तथा इसके साथ ही हमें व्यावसायिक शिक्षा पर भी ध्यान देना होगा ताकि बच्चा कक्षा 12 पास करने के बाद किसी न किसी रोजगार से जुड़ सके। उन्होंने युवा पीढ़ी का उल्लेख करते हुये कहा कि वर्तमान में 0 से 19 वर्ष तक के 41 प्रतिशत बच्चे हैं तथा अगले 20-22 वर्षों में पूरे देश की जिम्मेदारी इन बच्चों के कन्धों पर होगी, जो भारत का भविष्य तय करेंगे। इसलिये शिक्षकों को भावी भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।
बैठक में सचिव विद्यालयी शिक्षा ने अधिकारियों के साथ शिक्षा विभाग से जुड़े हुये विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की तथा अधिकारियों को इस सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी(माध्यमिक)नरेश कुमार हल्दयानी, जिला शिक्षा अधिकारी(बेसिक) शिव प्रसाद सेमवाल, खण्ड शिक्षा अधिकारी स्वराज सिंह तोमर, उप शिक्षा अधिकारी मुदिता पन्त, डॉ. संजीव जोशी, अम्बिका राम आर्य, आकांक्षा भट्ट, दीप्ति यादव, अमित कोठियाल, प्रभारी अभिलाषी जनपद शिक्षा विभाग हरिद्वार डॉ. सन्तोष चमोला, खण्ड शिक्षा अधिकारियों सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : वर्क फ्रॉम होम के नाम पर महिला से ₹9.38 लाख की साइबर धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जिले में सात स्थानों पर राज्य स्तरीय आपदा मॉक ड्रिल, परखी गयी तैयारियां
  • सतपुली-पौड़ी मार्ग पर कार पर गिरा मलबा, SDRF ने 06लोगों को सकुशल निकाला
  • सतपुली-पौड़ी मार्ग पर मलबा गिरने से हादसा टला, एसडीआरएफ ने एक ही परिवार के 06 लोगों को सकुशल निकाला
  • दून पुलिस का बड़ा खुलासा, राजपुर शोरूम चोरी कांड में महिला समेत दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
  • मानसून से पहले जर्जर स्कूलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया का सख्त एक्शन, असुरक्षित भवनों में कक्षाएं ना संचालित करने के दिए निर्देश
  • चमोली में चुनावी बिसात, गांवों की चौपालों से शुरू हुई सियासत
  • अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई कार्यालय पर किया प्रदर्शन
  • चमोली में मानसून मॉक ड्रिल से परखी आपदा से निपटने की तैयारी
  • गोपेश्वर में पार्किंग निर्माण की कवायद तेज, चार स्थलों का निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.