रविवार, मई 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

STF UTTARAKHAND की वन्य जीव अंगो की तस्करी करने वालों पर बड़ी कार्यवाही, 11 किलो वजन के हाथी दन्त के साथ 04 को किया गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : मार्च 23, 2021 9:49 अपराह्न
  • पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार द्वारा वन्य जीव अपराध व तस्करो पर बड़ी कार्यवाही के लिए स्पेशल टास्क फोर्स STF की टीम को 20 हज़ार रिवॉर्ड के आदेश
  • उत्तराखण्ड जनपद उधम सिंह नगर बरामदगी 01 अदद हाथी दांत वजन 11 किलो नाजायज व एक वाहन स्विफ्ट कार, गिरफ्तारी 04 नफर अभियुक्त अन्तर्गत धारा 9,39,48,50,51 वन्य जीव जन्तू संरक्षण अधिनियम, 1972।

देहरादून : उत्तराखण्ड STF द्वारा वन्य जीव जन्तू के अंगो की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों के खिलाफ गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यवाही में उत्तराखण्ड STF की एक टीम लगातार उत्तराखण्ड के सीमावर्ती जनपदों में इन वन्य जीव जन्तूओं तथा इनके अंगो के अवैध तस्करों की तलाश में सक्रिय है। 23 मार्च 2021 को उत्तराखण्ड स्पेशल टास्क फोर्स को सूचना प्राप्त हुई कि जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर क्षेत्र में चार वन्य जीव जन्तू के अंगो के अन्तर्राष्ट्रीय तस्कर वन्य जीव जन्तू के अंगो की तस्करी करने की फिराक मे है। तथा 17 मार्च 2021 को STF द्वारा चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एक हाथी दांत वजन 8 किलो बरामद किया था उक्त अभियुक्तों की निशानदेही पर वन विभाग द्वारा हाथी दांत का शव पीपल पड़ाव के जंगल से बरामद कर पोस्टमार्टम करवाया गया था तथा उस हाथी का दूसरा दाँत नहीं था उक्त संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF उत्तराखंड द्वारा उक्त हाथी दांत की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था जिस संबंध में STF उत्तराखंड व वन विभाग की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते निरीक्षक STF कुमॉऊ एम.पी. सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

स्पेशल टास्क फोर्स STF व वन विभाग रुद्रपुर टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए रुद्रपुर स्थित रामपुर रोड से काशीपुर रोड अभियुक्त 1. करनैल सिंह उर्फ काली पुत्र योगेंद्र सिंह निवासी ग्राम झगड़ पुरी, थाना गदरपुर,जिला उधम सिंह नगर । 2. राजकुमार पुत्र रायपाल सिंह, निवासी ग्राम असमत गंज सरगन खेड़ा, थाना अजीब नगर, जिला रामपुर उत्तर प्रदेश। 3. रविंद्र सिंह उर्फ लव गुरु पुत्र विरसा सिंह निवासी आरसन पाटसन, थाना स्वार, जिला रामपुर उत्तर प्रदेश। 4. किशन सिंह पुत्र डांसिंग निवासी बिंदुखत्ता, थाना लाल कुआं जिला नैनीताल को 01 हाथी दांत (वजन 11 किलो) व एक स्विफ्ट कार संख्या संख्या UK07 L 5531 के साथ गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तगणों के विरुद्ध तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर में वन्य जीव जन्तू संरक्षण अधिनियम की सम्बन्धित धाराओं का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त गणों ने पूछताछ में बताया कि वह यह हाथी दांत पढ़किया पीपल पड़ाव केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर के जंगल से लाया गया है । यह हाथी दांत करीब डेढ़ माह पुराना है। अभियुक्त गणों से इस हाथी दांत के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त गणों का विवरणः-

  1. करनैल सिंह उर्फ काली पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी झगड़ पुरी, गदरपुर जनपद उधम सिंह नगर । उम्र 39 वर्ष।
  2. राजकुमार पुत्र राय पाल सिंह निवासी ग्राम असमत गंज सरवन खेड़ा, थाना अजीब नगर, जिला रामपुर उत्तर प्रदेश । उम्र 23 वर्ष।
  3. रविंद्र सिंह उर्फ लव गुरु पुत्र विरसा सिंह, निवासी आरसन पाट सन, थाना स्वार, जिला रामपुर उत्तर प्रदेश। उम्र 27 वर्ष।
  4. किशन सिंह पुत्र दान सिंह निवासी बिंदुखत्ता, थाना लाल कुआं, जिला नैनीताल। उम्र 50 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण:– 01 हाथी दांत (वजन 11 किलो) एक स्विफ्ट कार संख्या UK07 L 5531।

गिरफ्तारी टीम STF कुमाँयू युनिट पन्तनगर

  1. निरीक्षक एमपी सिंह
  2. उप निरीक्षक केजी मठपाल
  3. का. गुरवन्त सिंह
  4. का. महेंद्र गिरी
  5. का. किशोर कुमार
  6. का. दुर्गा सिंह पापड़ा
  7. का. गोविंद सिंह
  8. का. चंद्रशेखर मल्होत्रा
  9. का. प्रमोद रौतेला
  10. का. मनमोहन सिंह
  11. का. संजय कुमार
  12. का. नवीन कुमार
  13. का. सुरेंद्र कनवाल

गिरफ्तारी टीम वन विभाग

  1. वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम
  2. वन दरोगा कैलाश तिवारी
  3. वन दरोगा दिनेश शाही
  4. वन आरक्षी मोहम्मद ताहिर
  5. वन आरक्षी सुरेंद्र सिंह
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी से मिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रतिनिधि मंडल, आश्वासन पर हड़ताल स्थगित
  • नगाण गांव में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का किया उल्लेख
  • कुंभ मेला-2027 : यातायात प्रबंधन बहुआयामी रणनीति पर कामऔर संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस
  • श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों का हो शीघ्र निर्माण – डॉ. धन सिंह रावत
  • नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव – डॉ. धन सिंह रावत
  • मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात, सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण, राज्य ने जल्द लागू किए जाने के लिए की थी पैरवी, मुख्यमंत्री ने जताया केंद्रीय गृह मंत्री का आभार, कहा-उत्तराखण्ड के लिए वरदान साबित होगी यह तकनीक
  • गोट वैली से बदली तकदीर : देवन गांव की पूजा कंडारी बनीं आत्मनिर्भर, पशुपालन बना सहारा
  • हरिद्वार में विवाद, गंगा में कुत्ते का स्नान और मछलियों का शिकार
  • उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
  • उत्तराखंड भाजपा में चुनावी मंथन तेज, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय दौरा तय
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.