मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम सोनिका की अध्यक्षता में देहरादून एवं ऋषिकेश में वायु प्रदूषण की रोकथाम एवं वायु गुणवत्ता के संबंध में बैठक आयोजित, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अगस्त 25, 2022 5:51 अपराह्न
देहरादून : राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्य में देहरादून एवं ऋषिकेश में वायु प्रदूषण की रोकथाम एवं वायु गुणवत्ता के संबंध में जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिर्पणा सभागार कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को वायु प्रदूषण कम करने हेतु उनके विभाग से संबंधित एक्शन प्लान के तहत जो टास्क दिया गया है उसको पूर्ण करते हुए कृत कार्यवाही की सूचना पारणा पोर्टल पर अद्यतन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्रदूषण कन्ट्रोल बोर्ड के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद की प्रत्येक दिन की वायु गुणवत्ता की रिपोर्ट जिला आपदा कन्ट्रोल रूम को प्रेषित करना सुनिश्चित करें। साथ ही प्रत्येक तीन माह में बैठक का आयोजित करते हुए प्रदूषण किस प्रकार से नियंत्रण हो इस संबंध में कार्यवाही के साथ ही प्रभावी माॅनिटिंरिंग भी की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जनपद में जिन स्थानों, संस्थाओं, औधोगिक आस्थानों, को भी चिन्हित करें जहां पर प्रदूषण अधिक है तथा उसको किस प्रकार से नियंत्रण में लाया जाए, उसके लिए भी ठोस कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदूषण नियंत्रण हेतु उनको जो बजट प्राप्त हुआ है उसका उपयोगिता प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करें। उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी को शहर में निर्धारित मानक पूर्ण न करने वाले पुराने वाहनों को योजनाबद्ध ढंग से हटाने की कार्यवाही करने को कहा। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी नितिशमणी त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, केन्द्रीय प्रदूषण कन्ट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. आर के सिंह, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून एमपी जोशी, संभागीय परिवहन अधिकारी सुनील कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश डी.सी ढ़ोडियाल, नगर निगम ऋषिकेश से रमेश सिंह रावत, अधि. अभि. एमडीडीए एस.एस रावत, अधि. अभि. लोनिवि डी.सी नौटियाल, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से श्री चतुर्वेदी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कसी विकास प्राधिकरणों की लगाम, मास्टर प्लान से RERA तक कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
  • धामी सरकार की बागेश्वर को बड़ी सौगात, पहाड़ की पहचान से सजेगा राज्य अतिथि गृह, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने की समीक्षा, स्थानीय पहाड़ी वास्तुशैली में निर्माण के दिए निर्देश
  • न्यूज़ पोर्टलों की दरें सूचना विभाग ने नहीं, पोर्टलों ने स्वयं की निर्धारित, बातचीत से निकल सकता है समाधान, पत्रकारों के हितों की सदैव रक्षा करते आए हैं डीजी सूचना बंशीधर तिवारी
  • आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष IAS बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, व्यापारियों को जल्द मिलेगा लाभ
  • मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग
  • पौड़ी की श्री तिमली हैंडलूम्स बनी महिला सशक्तिकरण और पारंपरिक हुनर की नई पहचान
  • मुगालते में राष्ट्रीय दल, यूकेडी की वापसी ने बढ़ाई चिंता
  • रेडक्रॉस ने आपदा प्रभावित 10 परिवारों को बांटी राहत सामग्री
  • कोटद्वार : मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना में दीपिका ने जनपद में किया टॉप, श्रुति ने जीता कांस्य पदक
  • सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति का शव दो किलोमीटर दूर मिला, SDRF ने चलाया सर्च अभियान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.