मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ग्राम पंचायत कुमाल्डा और सीतापुर में आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का किया स्थलीय निरिक्षण, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अगस्त 25, 2022 3:34 अपराह्न
टिहरी : कैबिनेट मंत्री व प्रभारी मंत्री टिहरी गढ़वाल डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा आज टिहरी जिले के ग्राम पंचायत कुमाल्डा और सीतापुर में आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा पीड़ित परिवारों से वार्ता कर उनकी समस्या जानी। साथ ही स्थानीय प्रशासन से नुकसान के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गुरुवार को प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल ने सर्वप्रथम ग्राम पंचायत कुमाल्डा पहुंचकर आपदा से क्षतिग्रस्त कृषि विपणन केंद्र, बहे मंदिर का निरीक्षण किया तथा उप जिलाधिकारी धनोल्टी से नुकसान की स्थिति की जानकारी ली। उपजिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत कुमाल्डा में महिला मिलन केंद्र, गांव का खेल मैदान, यूनियन बैंक की बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है। इस पर प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रशासन को संपर्क मार्ग दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए। तत्पश्चात् प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल ग्राम पंचायत सीतापुर के तोक मोनाखाला में बही सड़क के मलबे को पार कर पहुंचे। यहां मलबे पर दबी कारों और क्षतिग्रस्त पुलिया आदि की उन्होंने जानकारी ली।
कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने इस मौके पर सिंचाई विभाग के एचओडी मुकेश मोहन को दूरभाष पर निर्देशित कि मोनाखाला के निकट गांव के दो घर बह गये तथा आपदा के दृष्टिगत खतरे को देखते हुए एक घर के पीछे सुरक्षा दीवार लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीतापुर में बांदल नदी को मध्यस्थ किया जाए, जिससे भविष्य में जनपद देहरादून और टिहरी की सीमा से सटे परिवारों को नुकसान ना पहुंचे।
प्रभारी मंत्री ने ग्राम पंचायत सीतापुर में आपदा से पीड़ित लोगों से वार्ता की थी। एसडीएम ने प्रभारी मंत्री को बताया कि अतिवृष्टि से चार लोग मृतक हुए हैं तथा 4 लोग लापता हुए हैं। बताया कि मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपए के चेक दे दिए गये हैं। जबकि सरखेत में दो लोग मृतक पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 09 घर पूर्ण रूप जबकि 10 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। साथ ही 28 घरों में मलबा घुस आया है। उन्होंने बताया कि 49 बड़े जानवर, जबकि 30 छोटे जानवर इस अतिवृष्टि के शिकार हुए हैं। जल संस्थान की 61 योजनाओं को नुकसान पहुंचा है, जिनमें से 39 को काम चलाउ कर दिया है, इसके अलावा 22 योजना पर काम चल रहा है। बताया कि पीएमजीएसवाई की 05 सड़कें क्षतिग्रस्त हुई है, जिन पर काम चल रहा है। इसके अलावा संपर्क मार्ग को मनरेगा तहत दुरुस्त किया जा रहा है। इस मौके पर प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिजली, पानी की समस्या को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने सिंचाई विभाग के एचओडी को भी निर्देशित किया।  इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि तीरथ रावत, जिलाध्यक्ष भाजपा विनोद रतूड़ी, एसडीएम धनोल्टी लक्ष्मीराज चौहान, चौकी इंचार्ज कुमाल्डा विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कसी विकास प्राधिकरणों की लगाम, मास्टर प्लान से RERA तक कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
  • धामी सरकार की बागेश्वर को बड़ी सौगात, पहाड़ की पहचान से सजेगा राज्य अतिथि गृह, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने की समीक्षा, स्थानीय पहाड़ी वास्तुशैली में निर्माण के दिए निर्देश
  • न्यूज़ पोर्टलों की दरें सूचना विभाग ने नहीं, पोर्टलों ने स्वयं की निर्धारित, बातचीत से निकल सकता है समाधान, पत्रकारों के हितों की सदैव रक्षा करते आए हैं डीजी सूचना बंशीधर तिवारी
  • आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष IAS बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, व्यापारियों को जल्द मिलेगा लाभ
  • मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग
  • पौड़ी की श्री तिमली हैंडलूम्स बनी महिला सशक्तिकरण और पारंपरिक हुनर की नई पहचान
  • मुगालते में राष्ट्रीय दल, यूकेडी की वापसी ने बढ़ाई चिंता
  • रेडक्रॉस ने आपदा प्रभावित 10 परिवारों को बांटी राहत सामग्री
  • कोटद्वार : मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना में दीपिका ने जनपद में किया टॉप, श्रुति ने जीता कांस्य पदक
  • सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति का शव दो किलोमीटर दूर मिला, SDRF ने चलाया सर्च अभियान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.