मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच करवाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

शेयर करें !
posted on : अगस्त 25, 2022 1:47 अपराह्न
उत्तरकाशी : जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी के बैनर तले पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने आज uksssc पेपर लीक भर्ती घोटाले एवं सहकारिता बिभाग, फॉरेस्ट गार्ड सहित अन्य सभी भर्ती घोटालो पर राज्यपाल से सीबीआई जांच करवाने की मांग की है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत तमाम कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक के नेतृत्व मे बस अड्डे पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और सरकार का पुतला दहन किया, तत्पश्चात जुलुस के रूप मे कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे जहाँ उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया एवं मांग की कि विगत समय उत्तराखंड में uksssc की परीक्षाओं में पेपर लीक करवा कर भारी धनराशि लेकर अभ्यर्थियों को नौकरी दिलवाई गई है। इस प्रकरण में राजनेताओं व अधिकारियों के फोटो सोशल मीडिया पर फर्जीवाडे के आरोपी हाकम सिंह के साथ नजर आ रहे हैं, साथ ही मामले के तार पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से भी जुड़े होने के कारण निष्पक्ष जांच होना सम्भव नहीं है।
साथ ही विगत दिनों उत्तराखंड में फॉरेस्ट गार्ड और सहकारिता विभाग के अन्तर्गत जिला सहकारी बैंकों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती में भी भ्रष्टाचार के समाचार सोशल मीडिया एवं मीडिया में छपते रहे हैं जिसमें सत्ता पक्ष के जिम्मेदार लोगों का संरक्षण प्राप्त होता प्रतीत हो रहा है। इसलिए उत्तराखंड राज्य की छवि को दृष्टिगत रखते हुए तथा बेरोजगारों को भरोसा दिलाने एवं कानून का राज स्थापित करने के लिए उक्त सभी प्रकरणों की जांच सीबीआई एवं हाईकोर्ट के जज से करवाई जाए, ताकि भ्रष्टाचार करने वालों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।
पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि चाहे वीडियो-वीपीडीओ एवं अन्य भर्तियां हो इन सब में मोटी रकम लेकर अभ्यर्थियों को भर्ती दिलवाने के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। यह बेरोजगारों के साथ बहुत बड़ा धोखा है इसलिए इन तमाम भर्तियों की सीबीआई जांच होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हम STF पर सवाल नहीं उठा रहे बल्कि राज्य स्तरीय एजेंसी इस जांच को निष्पक्ष रूप से नहीं कर सकती है क्योंकि इसमें सरकार के प्रमुख पदों पर बैठे राजनेताओं एवं अधिकारियों की ओर शक की सुई जा रही है। यदि इन घोटालों की जड़ तक जाना है और बड़े मगरमच्छों तक पहुंचना है तो इसकी सीबीआई जांच करवाना नितांत आवश्यक है।
इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा संचालित अग्निवीर सेना भर्ती योजना के तहत कोटद्वार मे गतिमान अग्निवीर भर्ती मे प्रदेश के युवाओं को हो रही व्यवहारिक कठिनाइयों के सम्बन्ध मे  राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया। कांग्रेस  जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत ने कहा कि ये उत्तराखंड के लिए हास्यास्पद एवं बिडंबना ही है कि राज्य के वरिष्ठ क़ाबीना मंत्री सतपाल महाराज जी भी इस भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे है। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया मे हो रही बिसंगतियों पर ज्ञापन के माध्यम से मांग की गयी है कि भर्ती प्रक्रिया को पूर्व मे निर्धारित मानकों की भांति ही संचालित किया जाए।
ज्ञापन प्रेषित करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, पूर्व राज्यमंत्री घनानंद नौटियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष नत्थी लाल शाह,  शहर अध्यक्ष दिनेश गौड़,  ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह, दिनेश चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य मनोज मिनान, मनीष राणा, प्रदीप कैंतुरा, पालिका सभाषद बुद्धि सिंह राणा, देवराज बिष्ट, अजीत गुसाईं, सविता भट्ट, कविता जोगेला, मनोज शाह, भूपेश कुड़ियाल, पपेंद्र नेगी, दिवाकर भट्ट, कल्पना ठाकुर, जगमोहन राज, खेमराज राणा, जग्गनाथ भट्ट, हरि सिंह राणा, युवा नेता अमरीकन पुरी, मुकेश रावत, आकाश भट्ट, संदीप राणा, पूर्व सैनिक सुरेश कुमार, रविंद्र राणा आदि शामिल थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कसी विकास प्राधिकरणों की लगाम, मास्टर प्लान से RERA तक कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
  • धामी सरकार की बागेश्वर को बड़ी सौगात, पहाड़ की पहचान से सजेगा राज्य अतिथि गृह, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने की समीक्षा, स्थानीय पहाड़ी वास्तुशैली में निर्माण के दिए निर्देश
  • न्यूज़ पोर्टलों की दरें सूचना विभाग ने नहीं, पोर्टलों ने स्वयं की निर्धारित, बातचीत से निकल सकता है समाधान, पत्रकारों के हितों की सदैव रक्षा करते आए हैं डीजी सूचना बंशीधर तिवारी
  • आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष IAS बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, व्यापारियों को जल्द मिलेगा लाभ
  • मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग
  • पौड़ी की श्री तिमली हैंडलूम्स बनी महिला सशक्तिकरण और पारंपरिक हुनर की नई पहचान
  • मुगालते में राष्ट्रीय दल, यूकेडी की वापसी ने बढ़ाई चिंता
  • रेडक्रॉस ने आपदा प्रभावित 10 परिवारों को बांटी राहत सामग्री
  • कोटद्वार : मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना में दीपिका ने जनपद में किया टॉप, श्रुति ने जीता कांस्य पदक
  • सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति का शव दो किलोमीटर दूर मिला, SDRF ने चलाया सर्च अभियान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.