posted on : अगस्त 25, 2022 9:16 पूर्वाह्न
कोटद्वार : जनपद पौड़ी कोटद्वार के बुद्धा पार्क पुल से गिरा व्यक्ति SDRF ने बचाया। मध्य रात्रि, राज्य आपदा मोचन बल(SDRF)को थाना कोटद्वार द्वारा सूचना प्राप्त हुई की कोटद्वार के बुद्धा पार्क के पास पुल से एक व्यक्ति,नीचे गिर गया। उक्त सूचना प्राप्त होने पर SDRF रेस्क्यू टीम ,आरक्षी विकास रमोला के हमराह मय रेस्क्यू उपकरण सहित घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया की व्यक्ति लगभग खाई में गिरा हे व दर्द से चिल्ला रहा है । SDRF टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए, घायल व्यक्ति तक रोप के माध्यम से रेपलिंग द्वारा पहुंच बनायीं व घायल व्यक्ति के पास पहुंचकर देखा की उनका एक हाथ व एक पैर फ्रैक्चर लग रहा था व SDRF टीम ने हाथ व पैर को स्टेबल करके घायल वयक्ति को रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकला व 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।
घायल व्यति का नाम
- संदीप रिंगोल ,उम्र -28 पता – कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल
रेस्क्यू टीम
- आरक्षी विकास रमोला
- आरक्षी दीपक सिंह
- आरक्षी संदीप सिंह
- आरक्षी किशोर बोरा
- चालक नरेंद्र


