मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. सौरभ गहरवार ने आपदा प्रभावित ग्राम थार्ती तहसील घनसाली का किया स्थलीय निरीक्षण, नुकसान का लिया जायजा

शेयर करें !
posted on : अगस्त 24, 2022 4:49 अपराह्न
टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा आज आपदा प्रभावित ग्राम थार्ती तहसील घनसाली का स्थलीय निरीक्षण कर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने एसडीएम को निर्देशित किया कि शिफ्ट किये जाने वाले परिवारों को तत्काल इण्टर कालेज, ठेला में ठहराने तथा खाने-पीने की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। वहीं ऊपर रह रहे परिवार के निरन्तर सम्पर्क में रहने, मौसम विभाग की पूर्व चेतावनी के अनुसार संवदेनशील क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार कर क्षेत्रवासियों को पहले ही अलर्ट करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, विद्युत सहित अन्य संबंधित विभागों को सभी कार्यों के इस्टीमेट तैयार कर 27 अगस्त, 2022 को होने बैठक में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। थार्ती एवं ठेला गांव के कुछ परिवारों को विस्थापित करने के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि भूगर्भीय अधिकारी को क्षेत्र में जांच हेतु भेजा जायेगा तथा उनसे प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर प्रस्ताव शासन को भेजा जायेगा। उन्होंने कहा कि भूगर्भीय अधिकारी की जांच के समय राजस्व विभाग एवं ग्रामीण भी मौजूद रहें। जिलाधिकारी द्वारा विस्थापन को लेकर एसडीएम को भूमि चिन्ह्ति करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य हो रहे हैं, उनकी जानकारी प्रधान को भी उपलब्ध करा दी जायेगी।
जिलाधिकारी ने एसडीएम को आपदा के दृष्टिगत रिलीफ कैम्प, सभी ग्रामों में दो माह का राशन पहुंचा अथवा नहीं, बिजली पानी आदि मूलभूत व्यवस्थाएं देखना भी सुनिश्चित करें। आज प्रातः अतिवृष्टि से तहसील घनसाली के ग्राम थार्ती में नैलचामी गाड़ में जलस्तर बढ़ने से कृषि भूमि, पेयजल योजना, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य सम्पत्तियों की क्षति की सूचना प्राप्त होते ही तहसील प्रशासन, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस एवं अन्य विभागीय अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख घनसाली वासुमति घणाता, एसडीएम घनसाली के.एन. गोस्वामी, तहसीलदार महिषा शाह, अधि.अभि. लो.नि.वि. जगदीश खाती, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी पवन कुमार काला, अधि.अभि. जल संस्थान अभिषेक वर्मा, सहा. अभि. लघु सिंचाई अमरीश राठी, एडीआईओ सूचना भजनी भण्डारी, प्रधान ठेला सुरेन्द्र सिंह राणा, प्रधान मल्याकोट यशवन्त सिंह गुसांई सहित अन्य अधिकारी एंव ग्रामवासी मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कसी विकास प्राधिकरणों की लगाम, मास्टर प्लान से RERA तक कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
  • धामी सरकार की बागेश्वर को बड़ी सौगात, पहाड़ की पहचान से सजेगा राज्य अतिथि गृह, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने की समीक्षा, स्थानीय पहाड़ी वास्तुशैली में निर्माण के दिए निर्देश
  • न्यूज़ पोर्टलों की दरें सूचना विभाग ने नहीं, पोर्टलों ने स्वयं की निर्धारित, बातचीत से निकल सकता है समाधान, पत्रकारों के हितों की सदैव रक्षा करते आए हैं डीजी सूचना बंशीधर तिवारी
  • आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष IAS बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, व्यापारियों को जल्द मिलेगा लाभ
  • मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग
  • पौड़ी की श्री तिमली हैंडलूम्स बनी महिला सशक्तिकरण और पारंपरिक हुनर की नई पहचान
  • मुगालते में राष्ट्रीय दल, यूकेडी की वापसी ने बढ़ाई चिंता
  • रेडक्रॉस ने आपदा प्रभावित 10 परिवारों को बांटी राहत सामग्री
  • कोटद्वार : मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना में दीपिका ने जनपद में किया टॉप, श्रुति ने जीता कांस्य पदक
  • सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति का शव दो किलोमीटर दूर मिला, SDRF ने चलाया सर्च अभियान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.