गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. सौरभ गहरवार ने 15 किलोमीटर पैदल चलकर किया आपदाग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरिक्षण

शेयर करें !
posted on : अगस्त 23, 2022 6:47 अपराह्न
टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा आज घेना, सतेंगल, दोंक, सिल्ला गांव, धनचूला, पतालगढ आदि आपदाग्रस्त क्षेत्रों का लगभग 15 किमी. पैदल चलकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा आवासीय भवनों, मोटर मार्गों, ग्रामीण मार्गों, गूलों आदि का निरीक्षण करते हुए पीएमजीएसवाई एवं आरडब्लूडी के अधिकारियों को सभी कार्यों के इस्टीमेट तत्काल बनाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही गांववासियों को बैठक कर प्राथमिकता के आधार पर किये जाने वाले कार्यो के प्रस्ताव मनरेगा में बनाकर उपलब्ध कराने को कहा। ग्राम घेना में हुए भूस्खलन से सड़क को खोलने हेतु 02 जेसीबी लगाई गई है, जबकि पतालगढ़ में 01 जेसीबी द्वारा सड़क को खोलने का कार्य किया जा रहा है।
https://www.liveskgnews.com/wp-content/uploads/2022/08/VID-20220825-WA0015.mp4
सतेंगल में गांववसियों द्वारा सड़क को लेकर की गई शिकायत पर जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई अधिकारी को निर्देशित किया कि सतेंगल में किये जा रहे कार्यों की ड्रांइग, डीपीआर तथा टेण्डर आदि डाक्यूमेंट के साथ कल 10 बजे उन्हें कार्यालय में मिलना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी लगातार अन्य आपदाग्रस्त क्षेत्रों में लगी टीमों से भी मोबाइल के माध्यम से जानकारी लेते रहे। ग्वाड़ गांव में लगी टीम द्वारा अवगत कराया गया कि मलबे में लापता 05 व्यक्तियों में से 01 व्यक्ति का शव बरामद हो चुका है। वहीं कोठार कीर्तिनगर में भी लापता एक महिला का शव बरामद हो चुका है।
इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम घेना में जगदीश सिंह, विक्रम सिंह, बच्चन सिंह, गोविन्द सिंह, भरत सिंह, सोवन सिंह, नरेन्द्र सिंह, मनोज सिंह एवं भवान सिंह आवासीय भवनों के साथ ही आपदा से क्षतिग्रस्त अन्य भूसम्पति का निरीक्षण किया। पीएमजीएसवाई के अधिकारी को सभी कार्यों के तत्काल इस्टीमेट बनाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। वहीं गांववासियों से कहा कि बैठक कर छोटे-छोटे कार्य यथा गूल, पुश्ता, सम्पर्क मार्ग, पानी के टैंक, सुरक्षा दीवार आदि कार्यों के प्रस्ताव मनरेगा के अन्तर्गत प्राथमिकता के आधार पर प्रस्तावित करें। जिलाधिकारी द्वारा गांववासियों को आश्वासन दिया कि आपदा से क्षतिग्रस्त कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर मनरेगा, आपदा, अनटाईड फण्ड, 2जिला योजना आदि से जल्द ठीक कर लिया जायेगा।
https://www.liveskgnews.com/wp-content/uploads/2022/08/VID-20220825-WA0016.mp4
जिलाधिकारी ने सिल्ला गांव में पूर्ण सिंह पुत्र गोबर सिंह के आवासीय रास्ते की सुरक्षा दीवार का अपने सामने मेंजरमेंट करवाते हुए जिला विकास अधिकारी को मनरेगा के तहत एक सप्ताह के अन्तर्गत सेंक्सन करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पतालगढ़ में सोबन सिंह, लोकेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, बच्चन सिंह तथा धनचूला में पंचम सिंह, सुरेश सिंह के आवासीय भवनों का निरीक्षण किया गया। वहीं पतालगढ़ में सूरत सिंह के खेत के पास पानी का खाला, धनचूला में रेतियाखाले नामे तोक का निरीक्षण कर मेंजरमेंट करवाया गया।
सतेंगल में भूकटाव के कारण गांववासियों द्वारा गांवों को विस्थापित करने की मांग की गई, इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि भूगर्भीय अधिकारी को यहां पर जांच हेतु भेजा जायेगा तथा उनकी रिपोर्ट के आधार पर विस्थापित परिवारों के संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा जायेगा। इस दौरान जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, पटवारी यशपाल, एएई आरडब्लूडी बी.के. सैनी, सहायक अभियन्ता, पीएमजीएसवाई-2 टिहरी नरेन्द्र सिंह, एडीआईओ सूचना भजनी भण्डारी, प्रधान घेना अनिता देवी, प्रधान पतालगढ़ राजेश कैंथुरा, प्रधान सतेंगल दिनेश राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य सरिता रावतआदि मौजूद रहे ।
https://www.liveskgnews.com/wp-content/uploads/2022/08/VID-20220825-WA0017.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
  • कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • भारतीय सेना के 31वें प्रमुख बने जनरल धीरज सेठ, पिता को सैल्यूट कर निभाई परंपरा
  • होम-स्टे योजना में अनियमितता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय निलंबित
  • शिक्षा विभाग से मुकुल सती हुए सेवानिवृत्त, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बड़ा फेरबदल
  • गुमशुदगी से हत्या तक : 45 दिन बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
  • कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारी
  • WhatsApp के नए User ID फीचर पर सरकार की नजर, डिजिटल फ्रॉड की आशंका के चलते Meta को भेजा जा सकता है नोटिस
  • पौराणिक मंदिरों के तीन सौ मीटर दायरे में निर्माण रोक पर ग्रामीणों का विरोध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.