posted on : अगस्त 23, 2022 5:53 अपराह्न
कोटद्वार । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग में नवीन सत्र 2022-23 में नवीन शिक्षा नीति-2020 के तहत दो दिवसीय कार्यशाला का समापन विभागाध्यक्ष डॉ सुनीता नेगी ने किया एवं लाभान्वित प्रतिभागियों को अनुशासित रहकर कार्यशाला में प्रतिभाग करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया व अंत में प्रतिभागियों से फीडबैक लिया गया। फीडबैक में ये स्पष्ट हुआ कि छात्र-छात्राएं इस प्रकार के आयोजन नियमित अंतराल पर चाहते हैं। साथ ही कार्यशाला को सफल बनाने के लिए सभी प्राध्यापक की सराहना की। कार्यशाला की दूसरे दिन विभाग के प्राध्यापकों ने प्रतिभागियों को जैवप्रौद्योगिकी से संबंधित उपकरणों के अनुप्रयोगों की विस्तृत जानकारी दी ।


