posted on : अगस्त 23, 2022 5:52 अपराह्न
कोटद्वार । गबर सिंह कैम्प कौड़ियां में आयोजित अग्निवीरों की भर्ती रैली के पांचवे दिन पौड़ी गढ़वाल जनपद की 3 तहसीलों पौड़ी, कोटद्वार और रिखणीखाल के 4756 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया था। जिसमें से कुल 4374 उम्मीदवार उपस्थित हुए। एआरओ लैंसडाउन के अंतर्गत 7 जिलों में कुल 63,360 उम्मीदवारों ने अग्निवीर सैनिक सामान्य ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क, एसकेटी, ट्रेड्समैन की विभिन्न श्रेणियों के तहत पंजीकरण कराया है। रैली के आयोजन में नागरिक प्रशासन ने सहायता प्रदान की है और अधिकतम संसाधन जुटाए हैं। उत्तराखंड राज्य भर में भर्ती के लिए 1,08,000 से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है।


