posted on : अगस्त 23, 2022 5:44 अपराह्न
कोटद्वार । राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में मंगलवार को पत्रकारिता और जनसंचार विभाग ने फोटोग्राफी विषय पर एक वर्कशॉप आयोजित की । कार्यक्रम के प्रथम भाग में प्रभारी प्राचार्य एवं उपस्थित प्राध्यापकों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । विभाग के छात्रों ने सरस्वती वंदना की । इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य महन्थ मौर्य ने छात्र छात्राओं को पत्रकारिता एवं जन संचार विषय के महत्व पर जानकारी दी । पूजा बड़थ्वाल ने फोटोग्राफी में रोजगार की संभावनाओं के बारे में बताया । इसके उपरांत श्वेता रावत ने फोटोग्राफी की तकनीकी जानकारी छात्र छात्राओं को दी।
डॉ प्रीति रानी ने छात्र-छात्राओं को जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में करियर बनाने के बारे में बताया । उन्होंने यह भी कहा कि पहली बार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में एक रोजगार परक पाठ्यक्रम संचालित हो रहा है। जिसमें प्रवेश लेने के लिए उन्होंने छात्र छात्राओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन कुमारी मीनाक्षी सिंह ने किया ।
कार्यक्रम के द्वितीय भाग में फोटोग्राफी तथा कैमरा हैंडलिंग का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें छात्र छात्राओं बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ आदेश कुमार, डॉ शोभा रावत, डॉ अंशिका बंसल, डॉ सोमेश ढौंढियाल, डॉ मोहन कुकरेती, डॉ संत कुमार, डॉ पूनम गैरोला, संदीप चौहान, मुकेश कंडारी, उमेश कुगशाल, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के सभी छात्र, छात्राएं एवं महाविद्यालय के अन्य छात्र, छात्राएं उपस्थित रहे।


