posted on : अगस्त 22, 2022 6:18 अपराह्न
हरिद्वार l जिला क्रीडा अधिकारी आर. एस. धामी ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड राज्य के उदीयमान खिलाड़ियों का खेल कौशल विकसित किये जाने एवं उनकी खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिये जाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अन्तर्गत 08 से 14 वर्ष आयु के बालकों का जनपद स्तरीय चयन / ट्रायल्स 22 अगस्त 2022 को स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में किया गया। 23 अगस्त 2022 को बालिकाओं का चयन / ट्रायल्स स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में किया जायेगा।
इस अवसर पर आर. एस. धामी, जिला क्रीडा अधिकारी, मुकेश भट्ट जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार उपक्रीडा अधिकारी हरिद्वार, शिखा बिष्ट, अनुराग राठी, सहायक प्रशिक्षक, कॉ० प्रशिक्षक विशाल चौधरी, कॉ० प्रशिक्षक नवीन चौहान, कॉ० प्रशिक्षक अशोक कुमार वर्मा, कॉ० प्रशिक्षक गौरव कुमार, कॉ० प्रशिक्षक किशन सिंह मेहर, कॉ० प्रशिक्षक गौरव कुमार, कॉ० प्रशिक्षक राजेश मल्लाह, कॉ० प्रशिक्षक करूणानिधि पाण्डे, कॉ० प्रशिक्षक सोहनवीर सिंह, कॉo प्रशिक्षक मनोज मलिक, कॉ० प्रशिक्षक शुभम बोहरा, कॉ० प्रशिक्षक राधिका कुशवाहा, कॉ० प्रशिक्षक ईशा सैनी, कॉ० प्रशिक्षक आशीष कुमार शर्मा कॉ० प्रशिक्षक अनुराग धामन्धा एवं शिक्षा विभाग के विभिन्न विद्यालयों के व्यायाम शिक्षक उपस्थित थे।


